पहली बार FDA ने दी वेट लॉस पिल को हरी झंडी, दिल और स्ट्रोक का खतरा भी करेगी कम, जानिए कैसे करेगी काम

US FDA Approves First Oral Weight Loss Drug: अमेरिका की FDA ने पहली बार ऐसी ओरल वेट लॉस पिल को मंजूरी दी है जो न सिर्फ वजन घटाने में मदद करेगी बल्कि दिल और स्ट्रोक के खतरे को भी कम करेगी। जानिए कैसे काम करती है ये दवा और किन लोगों के लिए है फायदेमंद।

US FDA Approves First Oral Weight Loss Drug: वजन घटाने के लिए अब रोज इंजेक्शन या मुश्किल डाइट की जरूरत नहीं पड़ेगी। बता दें अमेरिका की FDA (Food and Drug Administration) ने पहली बार ऐसी ओरल वेट लॉस पिल को मंजूरी दी है जो दिल और स्ट्रोक के खतरे को भी कम कर सकती है। इस दवा का नाम है राइबेलस (Rybelsus), जिसे नोवो नोर्डिस्क ने बनाया है। पहले यह दवा टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए दी जाती थी, लेकिन अब इसे ओवरवेट या मोटापे से जूझ रहे लोगों के लिए भी मंजूरी दे दी गई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ये दवा शरीर के वजन को घटाने के साथ-साथ हृदय की सेहत को भी बेहतर बनाती है।

FDA ने दी वेट लॉस पिल को हरी झंडी

FDA ने दी वेट लॉस पिल को हरी झंडी

क्या है राइबेलस और किसे दी जाती है ये दवा

राइबेलस दरअसल सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) नामक कंपाउंड से बनी दवा है, जो शरीर में GLP-1 हार्मोन की तरह काम करती है। पहले इसे सिर्फ डायबिटीज मरीजों को ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए दिया जाता था। अब इसे ओवरवेट या मोटापे से परेशान उन लोगों के लिए भी मंजूरी मिली है जिनका BMI 27 से ज्यादा है और जो दिल से जुड़ी बीमारियों या ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं।

End of Feed