Fruits To Control Uric Acid In Summer In Hindi: गर्मियों की तपती धूप सिर्फ बाहर निकलना ही मुश्किल नहीं बनाती, बल्कि हमारे शरीर के अंदर भी कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो पहले से ही यूरिक एसिड की समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मियों में शरीर में पानी की कमी जल्दी हो जाती है, जिससे यूरिक एसिड शरीर से बाहर नहीं निकल पाता और इसका स्तर बढ़ने लगता है।
Fruits To Control Uric Acid In Summer In Hindi
इसका सीधा असर हमारे जोड़ों पर पड़ता है, इससे सूजन, जलन और असहनीय दर्द जैसी परेशानियां देखने को मिलती हैं। लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है, क्योंकि कुछ ऐसे मौसमी फल हैं जो इस परेशानी में आपके काम आ सकते हैं। चलिए जानते हैं, गर्मी में कौन से 5 फल यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मददगार हैं।
गर्मी में यूरिक एसिड को कंट्रोल करने वाले फल - Best Fruits For High Uric Patients In Hindi
केला (Banana)
केला ना सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में भी असरदार है। इसमें मौजूद पोटैशियम किडनी को हेल्प करता है कि वो यूरिक एसिड को फ्लश आउट कर सके। साथ ही इसमें प्रोटीन बहुत कम होता है, जो यूरिक एसिड के मरीजों के लिए अच्छी बात है। रोज एक केला खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है।
चेरी (Cherry)
अगर आप जोड़ों के दर्द और सूजन से परेशान हैं तो चेरी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें एंथोसायनिन नाम का तत्व होता है जो सूजन कम करता है और यूरिक एसिड को भी बैलेंस करता है। इसका सेवन ताजे फल के रूप में करें या जूस के तौर पर भी लिया जा सकता है।
संतरा (Oranges)
गर्मियों में संतरा तो वैसे ही हर किसी को पसंद आता है, लेकिन ये यूरिक एसिड के मरीजों के लिए और भी फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो शरीर को डिटॉक्स करता है और यूरिक एसिड को कम करता है। रोज एक संतरा खाना आपकी डेली डाइट में हेल्दी टच ला सकता है।
आडू (Peaches)
यह चमत्कारी फल यूरिक एसिड को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। इसमें प्यूरीन की मात्रा बहुत कम होती है। यह फाइबर, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। किडनी फंक्शन में सुधार करने के लिए भी यह एक बेहतरीन फल है। इसकी मदद से यूरिक एसिड को कंट्रोल रखने में बहुत मदद मिल सकती है
आम (Mango)
हालांकि आम मीठा होता है, लेकिन इसमें भी कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। सीमित मात्रा में आम खाना यूरिक एसिड पर असर नहीं डालता बल्कि शरीर को हल्का डिटॉक्स भी करता है। ध्यान रहे, मैंगो शेक से परहेज करें क्योंकि उसमें शुगर ज्यादा होता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
