सेहत पर हमला कर सकती है बेमौसम बरसात, सर्दी-जुकाम का बढ़ सकता है खतरा, जानें बचाव के उपाय

Side Effects of Unseasonal Rain in Summer : बेमौसम होने वाली बरसात भले आपको गर्मी से राहत देती है, लेकिन ये आपकी सेहत के लिए काफी खराब साबित होती है। आज हम आपको बताएंगे कि इस बिना होने वाली बरसात में कौन सी बीमारियां आपको घेर सकती हैं और इन बीमारियों से अपना ख्याल कैसे रखें?

Side Effects of Unseasonal Rain in Summer in Hindi : गर्मी ने अपना जैसे रुख कड़ा किया वैसे ही आसमान में काले बादल घिरने लगते हैं। और उसके बाद आने वाली बारिश आपको काफी पसंद आती है। गर्मी से राहत पाने के लिए आप बारिश कर सकते हैं, लेकिन बिना मौसम के होने वाली ये बरसात आपकी सेहत को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इस तरह की बारिश के बाद अक्सर खांसी-जुकाम और बुखार से मामले सामने आने लगते हैं। क्योंकि इससे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ जाता है। आज हम आपको बिन मौसम बारिश के कारण होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम और इससे बचने के कुछ कारगर उपाय बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से....

unseasonal rain side effects

बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा

तेज गर्मी के बाद बिना मौसम बारिश होने पर वातावरण में नमी, तापमान में उतार-चढ़ाव, और जल भराव जैसी स्थितियाँ पैदा हो जाती हैंय़ जो अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी साथ में लेकर आती हैं। इसके कारण आपको सर्दी-खांसी, डेंगू-मलेरिया, टाइफाइड, हैजा और फूड पॉइजनिंग की समस्या काफी बढ़ जाती है। क्योंकि इससे आपके खानें और पानी में बैक्टीरिया का खतरा काफी बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इन समस्याओं से बचाव के कुछ आसान उपाय।

End of Feed