Stomach Pain Is Symptoms Of Which Diseases: अक्सर लोगों के साथ यह समस्या देखने को मिलती है कि वे आए दिन पेट दर्द का सामना करते हैं। आमतौर पर इसके पीछे का कारण पेट में गैस, कब्ज, एसिडिटी, अपच और खराब डाइजेशन से जुड़ी अन्य स्थितियों को माना जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग इसे मामूली समस्या समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि लंबे समय में यह आपके स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आए दिन पेट में दर्द होना कई अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से भी हो सकता है।
आपको बता दें कि ऐसी कई बीमारियां हैं जिनकी वजह से पेट में दर्द की समस्या होती है। अगर लंबे समय से कोई व्यक्ति इस तरह की परेशानी नोटिस कर रहा है तो इसे भूलकर भी नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और तुरंत डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। इसको लेकर सोशल मीडिया पर एम्स दिल्ली की पूर्व डॉक्टर और हेल्थ इन्प्लूएंसर डॉ. प्रियंका सहरावत ने भी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। यहां जानें पेट दर्द होना किन गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है।
पेट में दर्द होना किन बीमारियों का संकेत हो सकता है - Stomach Pain Is Symptoms Of Which Diseases In Hindi
1. लिवर से जुड़े रोग
हेपेटाइटिस, फैटी लिवर, लिवर का आकार बढ़ना और कई अन्य स्थितियों में आपको पेट दर्द जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसे खराब लिवर फंक्शन के संकेत के रूप में भी देखा जा सकता है।
2. पिथ की थैली में पथरी
पिथ की थैली में पथरी में पथरी होने पर व्यक्ति को बार-बार असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से पित्ताशय में सूजन हो जाती है, जिसके कारण गंभीर दर्द होता है।
3. अपेंडिसाइटिस या अपेंडिक्स
अगर आपको लगातार पेट के निचले हिस्से में सीधे हाथ की तरफ दर्द परेशान करता है, तो यह अपेंडिसाइटिस या अपेंडिक्स की वजह से हो सकता है, जो कि एक गंभीर स्थिति है।
4. किडनी स्टोन
अगर आपको पेट से लेकर कमर के पीछे तक दर्द का अनुभव हो रहा है तो यह किडनी में पथरी होने की वजह से हो सकता है। इसकी वजह से किडनियों में सूजन हो जाती है और दर्द होता रहता है.
5. पेशाब में इन्फेक्शन
किडनी में पथरी के साथ यूरिन इन्फेक्शन होने पर भी पेट और कमर में दर्द महससू होता है। इसकी वजह से ब्लैडर में सूजन हो सकती है, जो किडनी तक जा सकता है और आपको दर्द का सामना करना पड़ सकता है।
6. पेल्विक इन्फ्लामेटरी डिजीज
यह महिलाओं में होने वाली एक आम समस्या है। इसमें महिलाओं के पेल्विस एरिया यानी बच्चेदानी और इसके आसपास के अंगों में इन्फेक्शन हो जाता है। साथ ही, इसकी वजह से सूजन भी बढ़ जाती है, जिससे दर्द होता है।
7. सिस्ट
बच्चेदानी या अंडाशय में सिस्ट होने और यूरिनरी ब्लैडर में इन्फेक्शन की वजह भी पेट में दर्द की समस्या देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
