Elon Musk Weight Loss: ट्विटर के बॉस एलन मस्क ने घटाया 13 किलो से ज्यादा वजन, खुद बताया कम करने का राज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 16, 2022, 06:50 PM IST

Elon Musk Weight Loss: एलन मस्क ने दरअसल इंटरमिटेंट फास्टिंग का जिक्र किया था, जिसे उन्होंने एक अच्छे दोस्त की सलाह पर अपनाया है। इसके अलावा दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति ने खुलासा किया कि उन्होंने इंटरमिटेंट फास्टिंग के साथ नौ किलो वजन कम किया है और बहुत स्वस्थ महसूस कर रहे हैं।

Elon Musk Weight Loss: ट्विटर (Twitter) के बॉस एलन मस्क (Elon Musk) ने खुलासा किया कि उन्होंने लगभग 30 पाउंड, या लगभग 13.6 किलोग्राम वजन कम किया है। दरअसल मस्क ने ये खुलासा एक ट्विटर यूजर के जवाब में दिया, जिसने टिप्पणी की थी कि मस्क ने बहुत वजन कम (Weight Loss) किया है। एक यूजर ने ट्वीट (Tweet) कर कहा कि आपने काफी वजन कम किया है, एलन! शानदार काम जारी रखें।

elon musk

ट्विटर के बॉस एलन मस्क ने घटाया 13 किलो से ज्यादा वजन।

एलन मस्क ने घटाया 13 किलो से ज्यादा वजन

एक ट्विटर थ्रेड में एक दूसरे यूजर ने पूछा कि इतने फर्क के लिए आपने किया क्या, जिसके लिए मस्क ने जवाब दिया कि ये उपवास, मधुमेह की दवा ओजेम्पिक/वेगोवी और मेरे पास कोई स्वादिष्ट भोजन नहीं है का संयोजन है। हालांकि अक्टूबर में वापस मस्क ने 51 साल की उम्र में अपनी चरम फिटनेस के पीछे का रहस्य इंटरमिटेंट फास्टिंग बताया।

End of Feed