पथरी का दर्द कर रहा है परेशान? राहत पाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

किडनी या यूरिनरी पथरी का दर्द बेहद असहनीय हो सकता है। कुछ घरेलू उपाय शरीर को हाइड्रेट रखने और छोटे स्टोन को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं, लेकिन गंभीर स्थिति में डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है।

पथरी यानी शरीर में नमक और मिनरल के छोटे-छोटे कणों का जमा होना। यह समस्या सबसे ज्यादा किडनी, यूरिनरी ब्लैडर में देखी जाती है। जब ये कण धीरे-धीरे बड़े होने लगते हैं, तो तेज दर्द, पेशाब में जलन, उल्टी और बेचैनी जैसी परेशानियां शुरू हो सकती हैं। कई लोग पथरी का नाम सुनते ही घबरा जाते हैं, लेकिन हर पथरी का इलाज ऑपरेशन नहीं होता। छोटी पथरी कई बार भरपूर पानी पीने और सही देखभाल से शरीर से बाहर निकल सकती है। हालांकि यह समझना जरूरी है कि घरेलू उपाय केवल शुरुआती राहत या छोटी पथरी के मामलों में सहायक हो सकते हैं। यदि दर्द बहुत ज्यादा हो, बुखार आए या पेशाब रुकने लगे, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

End of Feed