थायरॉइड में वजन बढ़ रहा है तो क्या छोड़ देना चाहिए खाना, डॉ. हंसा योगेंद्र ने बताए खानपान और योग से जुड़े जरूरी सुझाव

Thyroid Tips: थायरॉइड के मरीजों को खानपान में कई तरह की सावधानी बरतने को कहा जाता है। डॉ. हंसा योगेंद्र से जानें वजन, आयोडीन और खानपान से जुड़े जरूरी सुझाव। जानें थायरॉइड में क्या खाएं, क्या गोभी छोड़नी चाहिए और कैसा योग करें?

Thyroid Tips: थायरॉइड में क्या खाना चाहिए? क्या गोभी और ब्रोकली छोड़नी पड़ती है? वजन बढ़ने पर डाइट कितनी कम करें? डॉ. हंसा योगेंद्र ने अपने एक वीडियो में हाइपोथायरॉइड और हाइपरथायरॉइड की अलग-अलग जरूरतों पर बात की है। उन्होंने समझाया कि खानपान और योग चुनते समय अपनी स्थिति को समझना क्यों जरूरी है।

Thyroid Tips

थायरॉइड में क्या खाएं, डॉ. हंसा से जानें क्या होगी राइट डाइट (AI Image)

थायरॉइड की रिपोर्ट में गड़बड़ी दिखते ही अक्सर सबसे पहले खाने की थाली बदल जाती है। कोई चावल बंद कर देता है। कोई गोभी से दूरी बना लेता है। वजन बढ़ रहा हो तो नाश्ता छोड़ने और रात का खाना बहुत कम करने की कोशिश शुरू हो जाती है। लेकिन क्या हर व्यक्ति के लिए यही रास्ता सही है?

End of Feed