Weight Loss Medicines In Hindi: वजन कम करने के लिए आपने अक्सर देखा होगा कि लोग महंगे-महंगे सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं। इनमें प्रोटीन पाउडर से लेकर आर्टिफिशियल फैट कटर सप्लीमेंट्स तक शामिल हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के साथ हम यह देखते हैं कि इनका सेवन करने के बाद भी फूला हुआ पेट एक इंच भी अंदर नहीं होता है। वास्तव में ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि ये वेट लॉस सप्लीमेंट्स असल जिंदगी में कोई लाभ प्रदान प्रदान नहीं करते हैं। वजन घटाने का सिंपल सा सिद्धांत है कि आपको रोज अपने दैनिक भोजन की जरूर से थोड़ा कम मात्रा में खाने की जरूरत है। साथ ही, अतिरिक्त कैलोरी बर्न करने के लिए नियमित एक्सरसाइज करने की जरूरत है।
Weight Loss Medicines In Hindi
भले ही बाजार में मौजूद फैट लॉस या वेट लॉस सप्लीमेंट्स कोई खास खाम नहीं करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आजकल वजन घटाने के लिए बाजार में कई दवाएं भी आ गई हैं। इनकी मदद से आपकी वेट लॉस जर्नी आसानी हो सकती है और तेजी से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। इन वेट लॉस सप्लीमेंट्स विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी इन दवाओं को वेट लॉस के लिए प्रभावी बताया है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
वजन घटाने में मदद करती हैं ये दवाएं - Weight Loss Medicine In Hindi
जेपबाउंड
इस दवा को टाइप 2 डायबिटीज वाले लोगों में वेट लॉस के लिए तैयार किया गया था। इसमें ऐसा कंपाउंड डाला जाता है, जो डायबिटीज के मरीजों में वेट लॉस में मदद करता है। इस कंपाउंड का नामक तिरजेपेटाइड है। जेपबाउंड दवा को 2023 में एफडीए ने अप्रूव किया था।
ओलिस्टैट
अध्ययनों में यह देखा गया है कि जिन लोगों ने ओलिस्टैट का सेवन किया, उन्हें थोड़ा वजन कम करने में मदद मिली। इस दवा को एफडीए ने ओवर द काउंटर दवा के रूप में देने के लिए अप्रूव किया है।
वेगोवी
इस दवा को सेमाग्लूटाइड के नाम से भी जाना जाता है। इस दवा को 2021 में एफडीए ने मंजूरी थी। इसका प्रयोग मोटापे से ग्रस्त लोगों में वजन कंट्रोल करने के लिए किया जाता है।
आपको बता दें कि भले ही ये दवाएं वेट लॉस में बहुत कारगर साबित हो सकती हैं, लेकिन इनका सेवन डॉक्टर की सलाह के बिना भूलकर भी नहीं करना चाहिए। यह स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
