Calcium Rich Foods For Strong Bones In Hindi: हमारे शरीर को को लंबे समय स्वस्थ और ढांचे को खड़ा रखने के लिए यह बहुत आवश्यक है कि हड्डियां मजबूत रहें। हड्डियां हमारे शरीर को बढ़ती उम्र के साथ टिकाए रखने में मदद करती हैं। इनकी मदद से ही हमारे शरीर का पॉश्चर ठीक रहता है। लेकिन आजकल हम देखते हैं कि लोगों का शरीर कम उम्र में ही झुकने लगता है। वहीं, उनकी हड्डियां कमजोर और भुरभुरी होने लगती हैं। इसकी वजह से हड्डियों के टूटने-फूटने और जरा सी चोट लगने पर फ्रैक्चर आदि की समस्या भी काफी देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है आखिर ऐसा क्यों होता है?
Calcium Rich Foods For Strong Bones In Hindi
आपको बता दें कि जब हड्डियों को स्वस्थ रखने की बात आती है, तो इसके लिए डाइट से पर्याप्त कैल्शियम लेने की आवश्यकता होती है। कैल्शियम हमारी हड्डियों में स्टोर होता है और उन्हें मजबूती प्रदान करता है। जब लंबे समय तक कैल्शियम से भरपूर चीजों का पर्याप्त सेवन नहीं करते हैं, तो इससे हड्डियां खोखली होने लगती हैं। ऐसे में हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं और हड्डियों से जुड़ी गंभीर स्थितियां देखने को मिलती हैं। अच्छी बात यह है कि अगर आप डाइट में कुछ कैल्शियम से भरपूर चीजें शामिल कर लें, तो इससे खोखली हड्डियों में कैल्शियम भरने और लंबे समय तक शरीर के ढांचे को खड़ा रखने में बहुत मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको कैल्शियम से भरपूर कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं।
खोखली हड्डियों को कैल्शियम भरने के लिए खाएं ये फूड - Foods To fill Calcium In Bones In Hindi
तिल
तिल के बीजों में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं, बल्कि हेल्दी फैट्स, विटामिन ई और कई अन्य जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। रोज एक चम्मच तिल खाने से सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं।
रागी
रागी कैल्शियम से भरपूर अनाज है। अगर आप नियमित रागी का सेवन करते हैं, तो इससे हड्डियां मजबूत बनेंगी। आप रागी के आटे की रोटी खा सकते हैं,इसका दलिया बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।
दूध से बनी चीजें
दूध और इससे बनी चीजों को हड्डियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। ये कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इसलिए आपको दूध, दही, छाछ और पनीर आदि को डाइट में शामिल जरूर करना चाहिए।
हरी सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों को भी कैल्शियम का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। इसमें पालक, कोलार्ड और केल आदि कुछ ऐसी सब्जियां जो कैल्शियम का पावरहाउस कहलाती हैं। इन्हें खाने से हड्डियां फौलाद बनती हैं।
ब्रोकली
यह हरी गोभी कैल्शियम के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होती है। इसका सेवन करने सेहत को चमत्कारी फायदे मिलते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती हैं। इसे खाने से शरीर मजबूत बनता है।
बादाम
नियमित मुट्ठी भर बादाम खाने से शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होती है। यह विटामिन ई और हेल्दी फैट्स का भी पावरहाउस है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ दिमाग भी तेज करता है।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
