पीरियड्स साइकिल में सुधार लाएंगे ये असरदार योगासन, सस्ते में होगा बड़ी समस्या का समाधान

Yoga Asanas For Menstrual Cycle : पीरियड्स की समस्या से महिलाओं को हर महीने परेशान होना पड़ता है। वहीं अनियमित पीरियड्स भी एक बड़ी समस्या महिलाओं के बीच है। यदि आप पीरियड्स की अनियमितता से परेशान हैं और इससे बचाव का कोई कारगर उपाय तलाश रहे हैं, तो आपको हमारे बताए कुछ योगासनों का सहारा लेना चाहिए।

Yoga Asanas For Menstrual Cycle : महिलाओं की सेहत में सबसे अहम नियमित पीरियड्स साइकिल होता है। कई बार तनाव, थकान, खराब जीवनशैली और खानपान की गड़बड़ी के कारण पीरियड्स समय पर नहीं आते। यह समस्या सिर्फ शारीरिक नहीं होती, मानसिक रूप से भी महिलाओं को काफी परेशान करती है। ऐसे में बहुत-सी महिलाएं दवाइयों का सहारा लेती हैं, लेकिन इस समस्या से योग के जरिए भी राहत पाई जा सकती है। आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योग करने से पेल्विक एरिया एक्टिव होता है, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, और हार्मोन बैलेंस रहता है। आइए जानते हैं पीरियड्स को रेगुलर करने वाले कुछ कारगर योगासन...

yoga asanas will improve the menstrual cycle

भुजंगासन

इसे अंग्रेजी में कोबरा पोज कहा जाता है। इस आसन में शरीर की मुद्रा कोबरा के समान होती है। इस आसन में शरीर को जमीन पर पेट के बल लेटकर पीछे की ओर उठाया जाता है। इससे पेट और पेल्विक हिस्से पर खिंचाव आता है, जिससे वहां का ब्लड फ्लो बेहतर होता है। हार्मोनल ग्रंथियां एक्टिव होती हैं और पूरे प्रजनन तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। इस आसन से न सिर्फ पीरियड्स साइकिल सुधरती है, बल्कि पीरियड्स के दौरान होने वाला दर्द भी कम होता है।

End of Feed