40 की उम्र के बाद शरीर में होते हैं ये खास बदलाव, एक्सपर्ट से जानें फिट रहने के कारगर टिप्स

Fitness Tips For Over 40 : 40 की उम्र के बाद हमारे शरीर में शारीरिक और मानसिक दोनों स्तर पर बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं इस आयु के बाद लोगों को ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और मोटापा जैसी बीमारियां भी आसानी से घेर लेती हैं। यदि आप 40 की उम्र पार कर चुके हैं, तो आपको अपनी सेहत का ख्याल और भी ज्यादा रखना चाहिए। आज हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

Fitness Tips For Over 40 : बढ़ती उम्र के साथ हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव भी देखने को मिलते हैं, ये बदलाव शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के हो सकते हैं। वहीं कई तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियां भी इस उम्र के बाद अपना असर दिखाने लगती हैं। 40 की उम्र के बाद लोगों में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट प्रॉब्लम और मोटापा जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगता है। इसलिए उम्र के इस पड़ाव के बाद आपको अपनी सेहत का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखना चाहिए। आज हम अपने इस लेख में आपको एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि उम्र के इस ढलान पर खुद को कैसे फिट रखें। इसके अलावा आप विस्तार से जानिए एक्सपर्ट की सलाह।

fitness tips

40 की उम्र के बाद क्यों बढ़ता है बीमारियों का खतरा?

अक्सर पूछे जाने वाले इस सवाल का जवाब लेने के लिए हमने बात की डॉ. श्रेय श्रीवास्तव वरिष्ठ सलाहकार-आंतरिक चिकित्सा शारदा अस्पताल से। डॉ. की मानें तो, 40 साल की उम्र के बाद शरीर में कई महत्वपूर्ण बदलाव होते हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करते हैं। इस उम्र में हार्मोनल बदलाव, मेटाबोलिज्म में गिरावट, और इम्यून सिस्टम की क्षमता में कमी आना सामान्य है। इन बदलावों के कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, जैसे वजन बढ़ना, जोड़ों का दर्द, नींद में गड़बड़ी और मानसिक दबाव। लेकिन सही जानकारी और कुछ जरूरी सावधानी बरतकर इन समस्याओं को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

End of Feed