Fruits for Eyes: इंसान के सभी अंग बेहद खास होते हैं। सभी अंगों का महत्व अलग-अलग होता है, लेकिन आंखें (Eyes) अनमोल है। बिना आंखों के बिना आप भगवान की बनाई इस दुनिया को नहीं देख पाएंगे। किसी भी इंसान के लिए आंखों का सही होना बेहद जरूरी होता है। आज के समय में कई लोग आंखों की कम रोशनी से परेशान है। आंखों का सही रहना बेहद जरूरी होता है। अगर आपकी आंखें सही नहीं होंगी तो आपको चश्मा पहनना पड़ सकता है। अगर आप चाहते हैं कि आप भी चश्मा न पहनें और आपकी आंखें सही रहें तो आज हम आपको 5 ऐसे फल के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आपकी आंखें सही रहेंगे। साथ ही अगर आपने चश्मा पहना है तो इन फलों (Fruit For Eyes) को खाने से आपका चश्मा हट जाएगा।
Fruits for Eyes: आंखों को सही रखने के लिए ये 5 फल हैं खास।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए जरूर खाएं ये 5 फल
आड़ू
आंखों की हेल्थ के लिए आड़ू बेहद फायदेमंद है। दरअसल आड़ू में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जो आंखों के रेटिना के लिए अच्छा होता है। इसके साथ ही फाइबर, विटामिन सी, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्व भी आड़ू में पाए जाते हैं।
पपीता
आंखों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर रखने के लिए पपीता काफी फायदेमंद है। पपीता खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। पपीते में कई सारे मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और एंजाइम पाया जाता है।
संतरा
संतरा आंखों को हेल्दी बनाए रखने के लिए काफी ज्यादा मददगार है। खट्टे फलों की लिस्ट में संतरा पहले नंबर पर है। संतरा में विटामिन सी मौजूद होता है।
कीवी
कीवी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल कीवी ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो आंखों को होने वाले नुकसानों से भी बचाता है।
आम
आम आंखों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है। आम में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की सतह पर होने वाले इंफेक्शन और बैक्टीरिया को हटाने का काम करता है।
