नींद की कमी होने पर शरीर देता है ये 3 संकेत, नजरअंदाज करने से सेहत पर आ जाएगी बड़ी मुसीबत

Symptoms of lack of Sleep: नींद हमारी सेहत के लिए काफी जरूरी होती है। इसलिए इसकी कमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। यदि आप रोजाना कम से कम 7 घंटे की नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो आपको इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। जी हां इसके साथ ही नींद की कमी होने पर शरीर ये खास तरह के संकेत देने लगता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

नींद न केवल हमारे मानसिक बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी काफी जिम्मेदार होती है। इसलिए कहा जाता है कि एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। लेकिन आज भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के दबाव के चलते लोगों की रातों की नींद गायब हो चुकी है। जिसका असर उनकी मेंटल हेल्थ के साथ उनकी फिजिकल हेल्थ पर भी देखने को मिलता है। आज हम आपको बताएंगे कि कैसे नींद की कमी होने पर आपका शरीर आपको खास 3 तरह के संकेत देने लगता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

symptoms of lack of sleep

डार्क सर्कल

यदि आप रोजाना भरपूर नींद नहीं ले पा रहे हैं, तो इसका सबसे पहला असर आपको अपनी आंखों पर देखने को मिलेगा। आंखों के नीचे पड़े काले रंग के घेरे जिन्हें डार्क सर्कल कहा जाता है। नींद की कमी का एक बड़ा संकेत हैं। लगातार आंखें खुली रखने से आपकी आंखों की ओर खून का प्रवाह स्लो हो जाता है। जिससे आंखों के आसपास की स्किन डार्क होने लगती है।

End of Feed