भारत में स्वाइन फ्लू का कहर! देश की राजधानी में मिले 3000 से ज्यादा मामले, जानें बचाव के आसान उपाय

Swine Flu Cases In Delhi: स्वाइन फ्लू वायरस के मामले दिल्ली में काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। वहीं इसके मामले और भी बढ़ने की काफी संभावना बनती जा रही है। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे करें इससे बचाव?

Swine Flu Cases: भारत में स्वाइन फ्लू के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में इसके 3000 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं सरकारी आंकड़ों की मानें तो दिसंबर 2024 तक स्वाइन फ्लू वायरस के लगभग 20 हजार मामले दर्ज किए जा चुके हैं। जिसमें से 347 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। वहीं चिंता की बात ये हैं कि अब इस वायरस के मामले फिर से राजधानी में बढ़ रहे हैं, जिससे देश भर में इसके फैलने की संभावना काफी बढ़ गई है। केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं। आइए जानते हैं क्या है ये वायरस और कैसे करें इससे बचाव?

swine flu cases

स्वाइन फ्लू वायरस क्या है? - What is Swaine Flu Virus?

स्वाइन फ्लू हवा से फैलने वाला एक संक्रमण है, जो हमारे श्वसन तंत्र को प्रभावित करता है। इसके फैलने की बात करें तो इसके लिए H1N1 नाम का एक वायरस जिम्मेदार होता है। मूल रूप से सूअर से पैदा हुआ ये वायरस अब मनुष्यों तक जा पहुंचा है। जो हवा के द्वारा एक दूसरे में तेजी से फैलने लगता है। इसके संक्रमण के बाद व्यक्ति कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ता है, जिससे बचाव करना बहुत जरूरी है।

End of Feed