Summer Fruits List: गर्मी का मौसम अपने साथ चिलचिलाती धूप, उमस और थकान लेकर आता है। इस दौरान शरीर में पानी की कमी, सुस्ती और ऊर्जा की कमी महसूस होना आम बात है लेकिन सही खानपान से समस्याओं से बच सकते हैं। खासतौर पर, कुछ खास फलों को अपने आहार में शामिल करके। जानें गर्मी के खास फल कौन से हैं।
summer fruits list
Summer Fruits for Good Health
तरबूज खाएं
तरबूज गर्मियों का सबसे पसंदीदा फल है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखता है। यह एनर्जी बूस्ट करने में भी मदद करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन ए, सी और पोटैशियम मांसपेशियों की थकान दूर करने में सहायक होते हैं।
खरबूजे का कमाल
खरबूजा भी गर्मियों के लिए एक बेहतरीन फल है। यह हल्का होता है और पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी, विटामिन ए और सी मौजूद होते हैं, जो शरीर को ठंडक प्रदान करते हैं और त्वचा को भी चमकदार बनाते हैं।
आम लाजवाब
फलों का राजा आम न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि यह पोषण से भी भरपूर होता है। इसमें विटामिन ए, सी, और ई पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं। आम खाने से शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है।
लीची का फंडा
लीची गर्मियों का स्वादिष्ट और रसीला फल है, जिसमें प्राकृतिक शर्करा और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह न केवल शरीर को तरोताजा रखता है, बल्कि गर्मी के कारण होने वाली थकान को भी दूर करता है।
पपीता का फायदा
पपीता गर्मियों के लिए एक सुपरफूड माना जाता है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखते हैं और शरीर को ऊर्जा देते हैं। पपीता खाने से पेट हल्का रहता है और शरीर में ताजगी बनी रहती है।
कोकोनट वाटर
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए नारियल पानी एक बेहतरीन विकल्प है। यह न केवल शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को भी पूरा करता है। नारियल का गूदा भी फाइबर और हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है, जिससे एनर्जी बनी रहती है।
खट्टे फल
संतरा और मौसंबी जैसे खट्टे फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक शर्करा तुरंत ऊर्जा प्रदान करती है और गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेशन से बचाती है।
Input: आईएएनएस
