कैंसर के इलाज में बड़ी सफलता, रूस का दावा - बना डाली Cancer वैक्सीन, जानिए कब लोगों को लगनी होगी शुरू

Russia Claim They Have Made Cancer Vaccine: कैंसर की वैक्सीन बनाने को लेकर रूस की तरफ से बड़ा दावा सामने आया है। उनके वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्होंने कैंसर की वैक्सीन तैयार कर ली है। रूस की यह पहल कैंसर से लड़ाई में एक ऐतिहासिक कदम हो सकती है। यदि परीक्षण सफल रहे, तो यह प्रभावी वैक्सीन न सिर्फ रूस में बल्कि दुनिया भर में लाखों लोगों की जान बचा सकती है। चलिए जानते हैं यह आम लोगों को कब तक मिलेगी...

Russia Claim They Have Made Cancer Vaccine: कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के दिल में डर बैठ जाता है, क्योंकि ये बीमारी ना सिर्फ जानलेवा होती है, बल्कि इसका इलाज भी लंबा और थकाऊ होता है। लेकिन अब एक राहत की खबर आई है रूस से। जी हां, कैंसर के इलाज में एक और सफलता मिली है और रूस ने दावा किया है कि उसने एक प्रभावी वैक्सीन तैयार कर ली है। अब हर किसी के मन में यही सवाल है जानें कब लोगों को लगनी होगी शुरू ये वैक्सीन? चलिए जानते हैं पूरी बात ...

Russia Claim They Have Made Cancer Vaccine

Russia Claim They Have Made Cancer Vaccine

रूस ने बनाई कैंसर के लिए खास वैक्सीन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने खुद जानकारी दी कि उनके देश के वैज्ञानिकों ने कैंसर के खिलाफ एक वैक्सीन तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि यह वैक्सीन कुछ खास तरह के कैंसर को रोकने और इलाज करने में मदद कर सकती है। रूस इस वैक्सीन को अपनी बड़ी मेडिकल सफलता मान रहा है और उम्मीद कर रहा है कि यह आने वाले वक्त में लाखों लोगों की जिंदगी बचा सकेगी।

End of Feed