Sleeping Hacks: अच्छी नींद लेने से दूर हो जाती हैं कई परेशानियां, जानिए 2 मिनट में गहरी नींद पाने की ट्रिक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: प्रणव मिश्र
  • Updated Jun 13, 2023, 06:20 PM IST

Sleeping Hacks in Hindi: अच्छी नींद लेना न सिर्फ जरूरी है बल्कि हमारी हेल्दी रूटीन का हिस्सा भी है। लेकिन आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो ऐसा नहीं कर पाते हैं। कुछ लोगों की हमेशा यह शिकायत रहती है कि तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें नींद नहीं आती है। कुछ आसान कदम आपको दो मिनट में सो जाने में मदद करेंगे।

Sleeping Hacks: क्या आप बिस्तर पर लेटने के बाद करवट बदलते रहते हैं? यह बहुतों की शिकायत है। देर तक लेटे रहने के बाद भी लोगों को नींद नहीं आती है। लेकिन एक तकनीक का पालन करके आप आसानी से कहीं भी सो सकते हैं, सिर्फ दो मिनट में। माना जाता है कि अमेरिकी सेना भी सोने के लिए इसी तकनीक को अपनाती है।

sleep life hacks,sleep hacks,life hacks to fall asleep,back sleeping,sleeping tipssleep life hacks,sleep hacks,life hacks to fall asleep,back sleeping,sleeping tips

Sleep Hacks: 2 मिनट में कैसे नींद आए?

इसका लगातार अभ्यास करने से आपको सिर्फ दो मिनट में नींद आ सकती है। इस तकनीक का वर्णन सबसे पहले लॉयड बड विंटर की किताब 'रिलैक्स एंड विन: चैंपियनशिप परफॉर्मेंस' में किया गया था। यह पुस्तक 1981 में प्रकाशित हुई थी। जिसके बाद 17 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले फिटनेस कोच जस्टिन ऑगस्टाइन ने इससे जुड़ा एक वीडियो बनाया। वीडियो को 7.2 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

End of Feed