बच्चेदानी से जुड़ी इस बीमारी से राहत के लिए शमिता शेट्टी ने कराई सर्जरी, ज्यादातर महिलाएं हैं इससे अनजान- यहां जानें क्या है ये बीमारी

What is Endometriosis: लगभग 2.5 करोड़ भारतीय महिलाओं में यह स्थिति अब तक देखने को मिल चुकी है। 18 से 35 साल की उम्र यह स्थिति महिलाओं को सबसे अधिक प्रभावित करती है। शमिता शेट्टी तरह ज्यादातर महिलाएं इस बीमारी से अनजान हैं। यहां जानें इस बीमारी के लक्षण और उपचार।

What is Endometriosis: बॉलीवुड एक्ट्रेस शमिता शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया। उन्होंने बताया कि वे लंबे समय से एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित थीं और इन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं थी। इसकी वजह से उन्हें पेल्विस एरिया में काफी गंभीर दर्द का सामना करना पड़ता था। उन्हें लंबे समय तक इस बात की जानकारी नहीं थी आखिर उनके साथ ऐसा क्यों हो रहा था। लेकिन उनके डॉक्टर लगातार दर्द के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे थे। शमिता ने बताया कि उनकी गायनेक डॉ. नीता वार्टी और मेरी जीपी डॉ. सुनीता बनर्जी दर्द के मूल कारण का पता लगाया। अब उन्होंने एंडोमेट्रियोसिस की सर्जरी करा ली है और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

What Is Endometriosis

What Is Endometriosis

आपको बता दें कि एंडोमेट्रियोसिस महिलाओं में होने वाली एक गंभीर बीमारी है, जिससे लगभग 40% महिलाएं पीड़ित हैं। एंडोमेट्रियोसिस सोसायटी ऑफ इंडिया के अनुसार, लगभग 2.5 करोड़ भारतीय महिलाओं में यह स्थिति अब तक देखने को मिल चुकी है। 18 से 35 साल की उम्र यह स्थिति महिलाओं को सबसे अधिक प्रभावित करती है। शमिता शेट्टी तरह ज्यादातर महिलाएं इस बीमारी से अनजान हैं। ऐसे में इस बीमारी को लेकर जागरूक होना बहुत जरूरी है। आमतौर पर किसी महिला को इस तरह की समस्या का पता तब तक नहीं चल पाता है, जब तक कि उनकी स्थिति अधिक गंभीर नहीं हो जाती है। आप इस बीमारी का पता कैसे लगा सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

End of Feed