Shahid Kapoor healthy Lifestyle: बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) 44 साल के हैं लेकिन, उनको देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना तकरीबन-तकरीबन नामुमकिन है। शाहिद उम्र के इस पड़ाव पर भी 24 साल के युवा की तरह ही नजर आते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी शाहिद यंग कैसे दिखते हैं इसका खुलासा खुद शाहिद ने एक पॉडकास्ट शो के दौरान किया था। आखिर शाहिद इतने फिट कैसे रहते हैं? चलिए जानते हैं उनकी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के कुछ बड़े सीक्रेट्स जिसे अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करके आप भी अपने जीवन में बदलाव देख सकेंगे।
Shahid Kapoor Fitness Secrets (photo: canva)
ना स्मोकिंग ना ड्रिंकिंग: शाहिद नो-स्मोकिंग और नो-अल्कोहल लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं। शाहिद ने बताया की वो शाकाहारी हैं और शराब आदि किसी भी नशीली चीज का सेवन नहीं करते हैं। शाहिद ने बताया था कि पिछले कुछ सालों से उन्होंने सिगरेट को हाथ तक नहीं लगाया है।
पूरी नींद और पॉजिटिव रूटीन: नींद को लेकर शाहिद पूरी तरह से डिसिप्लिन को पसंद करते हैं। शाहिद सुबह जल्दी उठना पसंद करते हैं। उठने के साथ ही व्यायाम और मेडिटेशन उनकी दिनचर्या में शामिल हो जो उन्हें यंग दिखने में मदद करती हैं। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, कार्डियो, योग और मेडिटेशन उनकी लाइफस्टाइल का हिस्सा है।
केमिकल प्रोडक्ट्स से रहते हैं दूर: शाहिद खुदको फिट रखने के लिए किसी भी प्रकार का केमिकल प्रोडक्ट्स अपनी डाइट में इस्तेमाल नहीं करते। शाहिद फिटनेस के लिए ज्यादातर वीगन फूड्स का ही इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा वे दिनभर में खूब पानी और नारियल पानी पीते हैं जिससे उनका शरीर हाइड्रेटेड रहता है और स्किन ग्लो करती है।
