Sawan Somvar Vrat 2024: सावन के सभी सोमवार बहुत खास होते हैं। इस दिन ज्यादातर लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं। ऐसा माना जाता है सावन में सभी सोमवार को व्रत रखने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और उनसे जो कुछ भी मांगों सब मिल जाता है। भगवान शिव भक्तों की सभी मंगलकामनाएं पूर्ण करते हैं। इस व्रत को रखने से लोगों के जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। इसलिए हिन्दू धर्म में सावन सोमवार का व्रत रखने बहुत खास महत्व है।
Sawan Somvar Vrat Tips For Diabetes Patient
लेकिन जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या उनके साथ यह समस्या काफी देखने को मिलती है कि वे व्रत के दौरान स्वस्थ कैसे रह सकते हैं। क्योंकि आमतौर डायबिटीज रोगियों को व्रत रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इसकी वजह से उनका शुगर लेवल कंट्रोल से बाहर हो सकता है। ऐसे में वे अक्सर ये सवाल पूछते हैं कि आखिर वह सावन सोमवार व्रत कैसे रख सकते हैं। आपको बता दें कि डायबिटीज रोगी सावन व्रत रख तो सकते हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें काफी सावधानी बरतने की जरूरत होती है। शुगर के मरीज सावन व्रत कैसे रख सकते हैं, इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
शुगर के मरीज सावन सोमवार व्रत में बरतें ये सावधानी
ज्यादा देर खाली पेट न रहें
शुगर के मरीजों को लंबे समय तक खाली पेट रहने की सलाह नहीं दी जाती है। इसे उनका शुगर लेवल अनियंत्रित हो कता है। इसलिए थोड़े-थोड़े समय बाद कुछ न कुछ खाते रहें।
हाइड्रेटेड रहें
व्रत के दौरान शुगर को कंट्रोल रखने के लिए यह शरीर में पर्याप्त पानी के स्तर को बनाए रखने की बहुत आवश्यक होता है। इसलिए निर्जला व्रत न रखें, कुछ न कुछ पीते रहें। फलों का रस, नारियल पानी भी पी सकते हैं।
शुगर चेक करें
व्रत की शुरुआत से पहले आपको अपना ब्लड शुगर मॉनिटर करने की जरूरत है। अगर आपका ब्लड शुगर सामान्य नहीं है, तो व्रत न रखें।
ये चीजें न खाएं
मीठा और तला-भुना खाने से इस दौरान परहेज करें। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है और डायबिटीज रोगियों की परेशानियां बढ़ सकती हैं।
फलाहार लें
व्रत के दौरान डायबिटीज रोगी फलाहार ले सकते हैं। बस ध्यान रखें कि इसमें फल आदि अधिक शामिल करें और सभी स्वस्थ चीजें खाएं।
दवाओं का भी ध्यान रखें
व्रत के दौरान अपनी दवाएं समय पर लें। ये आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करती हैं। अगर आप दवाएं स्किप करते हैं, तो इससे सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।
कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली चीजें खाएं
व्रत के दौरान ऐसी चीजों का सेवन करें जिन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इनका सेवन करने के बाद आपका शुगर अचानक नहीं बढ़ता है। ये धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
