Habits For Healthy Liver In Hindi: हर साल 28 जुलाई को दुनिया भर में विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। हेपेटाइटिस लिवर स्वास्थ्य से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है। यह लिवर में सूजन से जुड़ी गंभीर स्थिति है, जो किसी किसी वायरस के कारण होती है। हेपाटाइटिस में 5 प्रकार के वायरस होते हैं, जैसे- ए,बी,सी,डी और ई। आपको बता दें कि इसकी वजह से लिवर को काफी नुकसान पहुंचता है, लिवर फंक्शन प्रभावित होती है और शरीर में कई तरह की बीमारियां बनने लगती हैं। इसलिए इस बीमारी के प्रति लोगों इस बीमारी के प्रति जागरूक करने हर साल विश्व हेपेटाइटिस दिवस मनाया जाता है। इस दिन कई कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, जिनके माध्यम से हेपेटाइटिस बीमारी से जुड़ी जरूरी जानकारी, इलाज और सुविधाओं आदि के बारे में बताया जाता है।
आपको बता दें कि हमरा लिवर शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। शरीर को डिटॉक्स करने, हार्मोन, कोलेस्ट्रॉल बनाने, पाचक रस रिलीज करने, कार्बोहाइड्रेट और फैट को ब्रेकडाउन आदि में लिवर योगदान देता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने के लिए भी बहुत आवश्यक है। इसलिए संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए यह जरूरी है कि आप अपने लिवर का ध्यान रखें। अच्छी बात यह कि कुछ सरल टिप्स को फॉलो करके आप आसानी से अपने लिवर स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं, सात ही हेल्दी रख सकते हैं। यहां जानें कुछ सरल टिप्स...
लिवर को स्वस्थ रखने के आसान टिप्स - Tips For Healthy Liver in Hindi
स्वस्थ खाएं
लिवर को हेल्दी रखने के लिए सबसे जरूरी है कि आप हेल्दी डाइट लें। जंक और प्रोसेस्ड फूड्, ज्यादा तला-भुना, नमकीन आदि खाने से बचें। साथ ही, मीठे से भी परहेज करें। इसके बजाए फल और सब्जियों को सेवन अधिक करें। स्वस्थ और पोषक तत्वों से भरपूर आहार लें।
स्मोकिंग न करें
धूम्रपान करने से लिवर स्वास्थ्य पर बहुत गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। यह लिवर में हानिकारक टॉक्सिन्स के जमा होने का का कारण बनता है। इसलिए स्मोकिंग करने से बचें। यह लिवर फंक्शन को प्रभावित करती है।
शराब न पिएं
स्मोकिंग की तरह शराब पीने से भी लिवर फंक्शन प्रभावित होती है। शराब पीने से लिवर में फैट की मात्रा बढ़ सकती और फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है। यह लिवर से जुड़े अन्य रोगों का भी कारण बन सकती है।
भरपूर पानी पिएं
लिवर की सफाई के लिए यह बहुत आवश्यक है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकलती है और सभी अंग स्वस्थ रहते हैं। इसलिए लिवर को स्वस्थ रखने के लिए भी पानी पीना आवश्यक है।
एक्सरसाइज करें
नियमित एक्सरसाइज करना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह लिवर स्वास्थ्य में सुधार करने में भी कारगर है। यह आपके लिवर को हेल्दी रखने में मदद करती है।
शरीर में चर्बी न बढ़ने दें
अगर शरीर में लगातार चर्बी और वजन बढ़ता है, तो इससे आपके लिवर में भी फैट जमा हो सकता है। जिससे लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए वजन को कंट्रोल रखें। शरीर में फैट की मात्रा को भी बैलेंस रखें।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
