Reasons For Feeling Weakness In Men: क्या आपको दिनभर थकान महसूस होती है? थोड़ा काम करते ही दम फूलने लगता है या उठते ही फ्रेश फील नहीं होता? , तो आपको बता दें कि आप अकेले नहीं हैं। आजकल बहुत से पुरुष इस तरह की कमजोरी और स्टेमिना की कमी से परेशान हैं। इसकी वजह सिर्फ उम्र नहीं, बल्कि आपकी नींद, डाइट और रोज की आदतें भी हो सकती हैं। अच्छी बात ये है कि कुछ आसान बदलाव और सुपरफूड्स को डेली लाइफ में शामिल कर आप खुद को पहले से ज्यादा एनर्जेटिक बना सकते हैं। आइए जानते हैं वो वजहें जो कमजोरी बढ़ा रही हैं और उनके असरदार घरेलू इलाज।
Reasons For Feeling Weakness In Men
नींद पूरी न होना भी बनता है कमजोरी की वजह
अगर आप रोज 6-7 घंटे से कम सो रहे हैं, तो इसका सीधा असर आपकी एनर्जी पर पड़ता है। पूरी नींद न मिलने पर शरीर खुद को रिपेयर नहीं कर पाता और अगला दिन थकान में ही बीतता है। नींद की कमी से स्ट्रेस भी बढ़ता है जो धीरे-धीरे शारीरिक कमजोरी का कारण बनता है।
डाइट में पोषक तत्वों की कमी
आजकल की भागदौड़ वाली जिंदगी में हेल्दी खाना पीछे छूट जाता है। बाहर का खाना, फास्ट फूड और बिना पोषण वाला खाना शरीर को कमजोर बनाता है। खासकर आयरन, विटामिन D और B12 की कमी से थकावट महसूस होती है। जब शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स नहीं मिलते, तो एनर्जी लेवल भी नीचे चला जाता है।
रोज-रोज का स्ट्रेस और चिंता
काम का प्रेशर, फैमिली की जिम्मेदारियां और पैसों की टेंशन, ये सब मिलकर आपकी सेहत पर असर डालते हैं। स्ट्रेस से शरीर के हार्मोन बिगड़ जाते हैं जिससे थकान और सुस्ती बनी रहती है। अगर समय पर इसे कंट्रोल न किया जाए, तो ये कमजोरी की एक बड़ी वजह बन सकता है।
ताकत और स्टेमिना के लिए खाएं ये फूड्स
कुछ फूड्स ऐसे हैं जो आपको अंदर से ताकतवर बनाते हैं। जैसे केला, जो तुरंत एनर्जी देता है। अंडा और सूखे मेवे जैसे बादाम, अखरोट प्रोटीन और हेल्दी फैट से भरपूर होते हैं। बीटरूट और पालक जैसे सब्जियां शरीर में खून की मात्रा बढ़ाते हैं और स्टेमिना को मजबूत बनाते हैं। इन्हें डेली डाइट में जरूर शामिल करें।
हेल्दी लाइफस्टाइल से भी मिलेगा फायदा
सिर्फ खानपान से नहीं, बल्कि आपकी डेली आदतें भी बहुत फर्क डालती हैं। समय पर सोना, एक्सरसाइज करना और दिनभर खूब पानी पीना आपकी एनर्जी को बनाए रखता है। मोबाइल या लैपटॉप पर देर रात तक जागना छोड़ें और दिन में थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।
एक्टिव रहेंगे तो ताकत अपने आप बढ़ेगी
शरीर जितना एक्टिव रहेगा, उतनी ज्यादा ताकत अपने आप आती है। आलस से दूर रहें, थोड़ा वॉक करें या योग करें। शुरू में भले ही मुश्किल लगे, लेकिन कुछ ही दिनों में फर्क साफ नजर आने लगेगा।
अगर आप कमजोरी, थकावट या स्टेमिना की कमी से जूझ रहे हैं तो चिंता ना करें। बस थोड़े से बदलाव और सही फूड्स की मदद से आप फिर से फिट और एनर्जेटिक बन सकते हैं। छोटी-छोटी हेल्दी आदतें बड़ा असर करती हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
