Side Effects Of Curd: रात में दही खाना नहीं है फायदेमंद, वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Jun 23, 2023, 07:19 AM IST

Side Effects Of Curd: रात के समय दही नहीं खाएं, खासकर अगर आपको खांसी-जुकाम की समस्या है। वहीं आयुर्वेद के मुताबिक रात में दही का सेवन अच्छा नहीं है क्योंकि इससे बलगम बनता है, लेकिन अगर आप इसके बिना नहीं रह सकते, तो इसकी जगह छाछ का ऑप्शन चुनें।

Side Effects Of Curd: दही (Dahi) लगभग हर भारतीय घर में एक आम खाद्य पदार्थ है। हर घर में दही (Curd) रोजाना इस्तेमाल होता ही है। मौसम गर्मी का हो या फिर ठंड का... ज्यादातर लोग दही खाते ही हैं। अगर आपको दूध (Milk) पसंद नहीं है तो दही एक बेहतरीन ऑप्शन के रूप में काम करता है। दही पाचन में सहायता करता है और कैल्शियम की कमी को रोकता है। दही दिल के लिए भी अच्छा होता है। साथ ही दही खाना दांतों और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। कई लोग जहां दही को सुबह नाश्ते के समय खाते हैं, तो कुछ लंच के समय। इसके अलावा कुछ लोग दही को डिनर के समय खाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि रात के समय दही खाना (Side Effects Of Curd) फायदे के जगह नुकसान पहुंचा सकता है। कुछ विशेषज्ञ रात में दही नहीं खाने की सलाह (Side Effects Of Dahi) देते हैं। ऐसे में आज हम आपको रात के समय दही खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

Side Effects of Curd, Side Effects of Dahi, Dahi

Side Effects of Curd: रात के समय दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए नहीं है फायदेमंद।

रात में दही खाने से ये हो सकते हैं नुकसान (Side Effects Of Eating Curd at Night)

1. आयुर्वेद में रात के समय दही खाने की सलाह नहीं दी जाती है, क्योंकि इससे बलगम बनता है। चूंकि दही में मीठा और खट्टा दोनों गुण होते हैं इसलिए रात में इसे खाने से नाक के रास्ते में बलगम बन सकता है।

2. गठिया से पीड़ित लोगों को रोजाना दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही एक खट्टा भोजन है और खट्टे खाद्य पदार्थों को खाने से जोड़ों के दर्द में और भी ज्यादा दर्द बढ़ जाता है।

End of Feed