प्रधानमंत्री मोदी ने इस ड्राई फ्रूट को बताया 'सुपरफूड', साल में 300 दिन खुद खाते हैं PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक दिवसीय यात्रा पर बिहार के सिल्क सिटी के रूप में मशहूर भागलपुर पहुंचे। यहां आयोजित पीएम किसान सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मोदी ने मखाना को 'सुपर फूड' बताते हुए इसे दुनिया के बाजारों तक पहुंचाने की बात कही। आइए जानते हैं मखाना खाने के फायदे...

बिहार में एक सम्मान समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकारी योजनाओं का जिक्र किया। वहीं भविष्य की योजनाओं की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैं भी साल भर में 300 दिन मखाने जरूर खाता हूं। उन्होंने इसे 'सुपरफूड' भी बताया है। जिसे हमें दुनिया के बाजारों तक पहुंचाना है। इस साल के बजट में मखाना किसानों के लिए मखाना बोर्ड बनाने का ऐलान किया गया। यह बोर्ड मखाना उत्पादकों को उनकी आय बढ़ाने में मदद करेगा। इससे मखाना उत्पादक किसानों को वैल्यू एडिशन और मार्केटिंग में बहुत मदद मिलेगी। मखाना आज कई शहरों में लोगों के नाश्ते के प्रमुख अंग हो गया है। आइए जानते हैं मखाने के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में...

modi favourate dry fruit

रोजगार भी बढ़ेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बजट में बिहार के किसानों और नौजवानों के लिए एक और बड़ी घोषणा की गई है। पूर्वी भारत में फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए बिहार एक बड़े केंद्र के रूप में उभरने वाला है। बिहार में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फूड टेक्नॉलॉजी एंड इंटप्रेनियोरशिप की स्थापना की जाएगी। यहां बिहार में कृषि के क्षेत्र में तीन नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी स्थापित किए जाएंगे। इनमें से एक भागलपुर में ही स्थापित होगा। यह सेंटर आम की जर्दालू किस्म पर भी फोकस करेगा। बिहार में दो और केंद्र, मुंगेर और बक्सर में बनाए जाएंगे। जहां टमाटर, प्याज और आलू किसानों की मदद देंगे।

End of Feed