खतरना है गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी! सही देखभाल से रखें खुद और बच्चे को सुरक्षित

गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी मां और शिशु दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। ऐसे में एनीमिया से बचाव करना बेहद जरूरी है। जिसके लिए समय पर जांच और डॉक्टर की सलाह स्वस्थ प्रेगनेंसी के लिए बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Hemoglobin Deficiency in Pregnancy: गर्भावस्था हर महिला के जीवन का बेहद संवेदनशील और खास समय होता है। इस दौरान मां के शरीर का खून सिर्फ मां की जरूरतों को ही नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के विकास को भी संभालता है। ऐसे में हीमोग्लोबिन की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है। यही तत्व शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाने का काम करता है और मां से बच्चे तक पोषण पहुंचाने में मदद करता है। अगर इस समय खून की कमी यानी एनीमिया हो जाए, तो इसका असर मां और बच्चे दोनों की सेहत पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके साइड इफेक्ट और कैसे होगी पूर्ति?

Anemia during pregnancy

गर्भावस्था में हीमोग्लोबिन की कमी!

हीमोग्लोबिन की कमी के संकेत

शरीर में शुरुआती दौर में हीमोग्लोबिन की कमी हल्की समस्या लग सकती है, लेकिन इसके हल्के संकेतों को नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। समय रहते इलाज न होने पर संक्रमण का खतरा काफी बढ़ सकता है और प्रसव के दौरान जटिलताएं भी हो सकती हैं। आपको शुरुआत में कुछ इस तरह के लक्षण दिख सकते हैं।

End of Feed