हेल्थ

हेल्थ अलर्ट, रात में इन 5 फूड्स से रखें दूरी, नहीं तो बिगड़ सकती है सेहत

Night Eating Side Effects: अगर अच्छी और गहरी नींद चाहिए तो सोने से पहले हल्का और सादा खाना बेहतर होता है। ज्यादा मसालेदार, भारी या पेट में गैस बनाने वाली चीजों से दूरी ही ठीक है। हल्का और आसान पचने वाला खाना खाओ, ताकि पेट भी खुश रहे और नींद भी बढ़िया आए।

Image

रात में इन 5 फूड्स से रखें दूरी

Healthy Sleeping Habits: रात को खाना खाने के बाद अगर आदत है कुछ और चटपटा या हेल्दी समझकर कुछ खा लेने की, तो जरा संभल जाओ। हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें सोने से पहले खाने से आपकी नींद खराब हो सकती है। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें रात में खाने से दिक्कत शुरू हो जाती है। ये पेट में जलन (एसिडिटी), गैस या सूजन कर सकती हैं। कुछ फूड्स तो शरीर को ज्यादा एक्टिव भी कर देते हैं, जिससे नींद ठीक से नहीं आती। अगर चैन की नींद चाहिए तो सोने से पहले ऐसी चीजों से दूरी ही बेहतर विकल्प है।

प्याज: रात में कच्चा प्याज खा लिया तो एसिडिटी और जलन हो सकती है। लेटते ही सीने में जलन शुरू हो जाती है और नींद उड़ जाती है। ऊपर से पेट भी फूल सकता है। ऐसे में कच्चा प्याज खाने से बचें।

प्रोटीन शेक: प्रोटीन शेक मसल्स के लिए अच्छा है, लेकिन सोने से ठीक पहले पीना सही नहीं। ये शरीर को एक्टिव कर सकता है, जबकि रात में शरीर को आराम चाहिए। ऐसे में जिम के तुरंत बाद आप प्रोटीन शेक का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर सोने से कुछ घंटे पहले इसका सेवन करना बेहतर माना जाता है।

एज्ड पनीर: जैसे पार्मेजान, ब्री, गौड़ा ये वाले पनीर टेस्टी जरूर होते हैं, लेकिन इनमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो दिमाग को थोड़ा एक्टिव कर देते हैं। मतलब आराम करने की जगह शरीर अलर्ट मोड में चला जाता है।

किण्वित सब्जियां (किमची, सॉकरक्रॉट): ये पेट के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं, लेकिन रात में खाने से गैस, सूजन या पाचन की दिक्कत हो सकती है। अगर आप रात में इसका सेवन करते हैं तो इस बात की काफी ज्यादा संभावना है कि पूरी रात आप सिर्फ करवटें बदलते ही रह जाएं। आराम की नींद के लिए आपको इनसे रात के टाइम दूरी बनाना ही बेहतर होगा।

डार्क चॉकलेट: मीठे के शौकीन लोग जो हेल्थ को लेकर काफी ज्यादा अवेयर रहते हैं वह डार्क चॉकलेट को खाना काफी पसंद करते हैं। लोग सोचते हैं हेल्दी है, तो कभी भी खा लो। लेकिन इसमें हल्के उत्तेजक तत्व भी होते हैं, जो नींद में खलल डाल सकते हैं। ऐसे में रात को सोने से पहले डार्क चॉकलेट खाने से बचना ही बेहतर विकल्प है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article