पीएम मोदी ने "मन की बात" में की बच्चों की सेहत की बात, बोले सभी स्कूल में जरूरी है शुगर बोर्ड

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 122वें एपिसोड में स्कूलों में 'शुगर बोर्ड' का जिक्र किया था। उन्होंने सीबीएसई द्वारा बच्चों के स्कूलों में शुगर बोर्ड लगाने वाले कार्यक्रम की प्रशंसा की है। प्रधानमंत्री से प्रशंसा पाने के बाद अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सभी स्कूलों में 'शुगर बोर्ड' लगाने का निर्देश दिया है। एक्सपर्ट्स से जानते हैं इसके फायदे...

सीबीएसई ने पूरे भारत में 24,000 से ज्यादा स्कूलों में 'शुगर बोर्ड' लगाने के निर्देश दिए हैं। इन बोर्ड पर आवश्यक जानकारी होगी, जैसे एक दिन में कितनी चीनी खानी चाहिए, सामान्य चीजों में कितनी चीनी होती है, स्वस्थ खाने के बेहतर विकल्प आदि। 'शुगर बोर्ड' को लेकर एम्स, नई दिल्ली के मेडिसिन प्रोफेसर डॉ. नवल विक्रम ने आईएएनएस से बात की। उन्होंने कहा कि यह पहल बच्चों को यह सिखाने के लिए है कि ज्यादा चीनी खाना उनके लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है, जो बचपन में मोटापा और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों का कारण बन सकता है। जब बच्चों को बताया जाएगा कि एक दिन में कितनी चीनी खानी चाहिए और खाने-पीने की चीजों में कितनी चीनी होती है, तो इससे वे सेहत के लिए ज्यादा सचेत रहेंगे।

pm modi on sugar bord

स्कूल में वर्कशॉप की सलाह

डॉक्टर ने कहा, "अगर इस पहल के साथ-साथ स्कूलों में वर्कशॉप कराई जाएं और माता-पिता को भी शामिल किया जाए, तो यह और ज्यादा असरदार होगा। यह सही समय पर उठाया गया कदम है जो बच्चों की सेहत को लेकर बहुत महत्वपूर्ण है। यह पहल दुनिया भर के पोषण से जुड़े लक्ष्यों के अनुरूप है। पहले टाइप-2 डायबिटीज सिर्फ बड़ों और बूढ़ों को ही होती थी। लेकिन अब यह बच्चों में भी तेजी से बढ़ रही है।"

End of Feed