दिल की बीमारियों से मौत की एक बड़ी वजह प्लास्टिक, खतरनाक होते हैं इसमें मौजूद केमिकल, शोध में हुआ खुलासा

Plastic Chemicals Increase The Risk Of Heart Diseases: प्लास्टिक में मौजूद खतरनाक केमिकल्स दिल की बीमारियों का बड़ा कारण बन रहे हैं। एक शोध में पाया गया है कि ये रसायन दुनियाभर में हार्ट डिजीज के कारण होने वाली लाखों लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार हैं। जानिए ये केमिकल्स कैसे असर डालते हैं आपके दिल की सेहत पर।

Plastic Chemicals Increase The Risk Of Heart Diseases: हम सब जानते हैं कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए खतरनाक है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि ये हमारे दिल की सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकता है? रोजमर्रा की जिंदगी में हम प्लास्टिक की बोतल, डब्बा, रैपर और पैकिंग से दिनभर घिरे रहते हैं। इनमें मौजूद कुछ खास तरह के केमिकल्स जिन्हें वैज्ञानिक "एंडोक्राइन डिसरप्टर" कहते हैं, हमारे शरीर के हार्मोन सिस्टम को बिगाड़ सकते हैं। हाल ही में एक रिसर्च में ये खुलासा हुआ है कि इन रसायनों की वजह से साल 2018 में दुनियाभर में लगभग 5.5 लाख लोगों की मौत हार्ट से जुड़ी बीमारियों से हुई। ये आंकड़ा चौंकाने वाला है। चलिए जानते हैं इस रिपोर्ट में और क्या कहा गया।

Plastic Chemicals Increase The Risk Of Heart Diseases:

Plastic Chemicals Increase The Risk Of Heart Diseases:

प्लास्टिक में होते हैं हार्मोन बिगाड़ने वाले केमिकल

प्लास्टिक में फ्थेलेट्स (phthalates), बिसफिनॉल A (BPA) और PFAS जैसे केमिकल्स पाए जाते हैं। ये शरीर के हार्मोन सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे ब्लड प्रेशर, धड़कन की गड़बड़ी और हार्ट फेलियर जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। वैज्ञानिक इन्हें एंडोक्राइन डिसरप्टर कहते हैं, क्योंकि ये शरीर के नेचुरल हार्मोन की नकल करते हैं और गड़बड़ी पैदा करते हैं।

End of Feed