Foods To Lose Weight With PCOS In Hindi: पीसीओएस यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम की बीमारी आजकल महिलाओं में काफी देखने को मिल रही है। यह खतरनाक बीमारी महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की वजह से देखने को मिलती है, जो कि खराब जीवनशैली, गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण होता है। इस बीमारी में महिलाओं की ओवरी में सिस्ट हो जाते हैं। यह लंबे समय में काफी बढ़ सकते हैं। पीसीओएस की वजह से प्रेगनेंसी न होना, अनियमित पीरियड, हेयर फॉल, वजन बढ़ना, इनफर्टिलिटी, मूड स्विंग, डिप्रेशन, सूजन, पाचन संबंधी समस्याएं आदि बहुत परेशान करती हैं। इन्हें आमतौर पर पीसीओएस के लक्षण के रूप में भी देखा जाता है। शरीर का वजन बढ़ना पीसीओएस वाली महिलाओं में काफी चिंता का विषय है। क्योंकि इसके साथ उनकी स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
Foods To Lose Weight With PCOS In Hindi
शरीर की बढ़ती चर्बी हार्मोन्स के संतुलन को बदतर बना देती है। वहीं, अगर वजन को कंट्रोल कर लिया जाए तो इससे पीसीओएस में सुधार और इसके लक्षणों को मैनेज करने में बहुत मदद मिल सकती है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं के लिए पीसीओएस के साथ वजन कम करना किसी चुनौती से कम नहीं है, क्योंकि इस दौरान इंसुलिन सेंसिटिविटी और हार्मोन्स का संतुलन पहले से बिगड़ा हुआ होता है। हालांकि, सही जीवनशैली और डाइट की मदद से आसानी से पीसीओएस के साथ वजन कम किया जा सकता है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने कुछ ऐसे फूड्स बताएं हैं जिन्हें डाइट में शामिल करने से शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
पीसीओएस में वजन घटाने के लिए खाएं ये फूड - Things To Lose Weight With PCOS In Hindi
अदरक
पूरे दिन अदरक का पानी पीने से सूजन कम होती है और मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, जिससे चर्बी कम होती है। बस एक लीटर पानी में अदरक डालकर उबाल लें और इसे बोतल में भरके रख लें। प्यास लगने पर इसका सेवन करें।
मेथी दाना
इसे भोजन में इस्तेमाल किया जा सकता है या सुबह खाली पेट मेथी दाना का पानी पिया जा सकता है। इससे इंसुलिन सेंसिटिविटी और हार्मोन्स के संतुलन को बेहतर बनाने में भी मदद मिलेगी।
ज्वार
ग्लूटेन युक्त अनाज से ज्वार या बाजरा जैसे अनाज पर स्विच करने से फैट कम और आंत को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। आप ज्वार की रोटी/चिल्ला/पॉपकॉर्न/खीर आदि बना कर खा सकते हैं।
मूंग दाल
यह प्रोटीन से भरपूर दाल पचने में सबसे आसान होती है और आसानी से मेटाबॉलाइज हो जाती है। यह आयरन से भी भरपूर है जो महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। आप नाश्ते में इसका चीला, पराठा या सलाद बनाकर खा सकते हैं। इसके अलावा, पकाकर सब्जी के रूप में ले सकते हैं।
पुदीना चाय
यह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करने में अच्छा काम करती है, जिससे बिना सोचे-समझे खाने की क्रेविंग को रोका जा सकता है। इसकी मदद से स्वस्थ तरीके से वजन कम होता है। 12 सप्ताह तक दिन में एक बार पुदीने की चाय पियें।
पपीता और अन्य फल
किसी भी तरह की मिठाई या चीनी से बने फूड खाने से बचें। आप प्राकृतिक रूप से मीठे फलों का सेवन कर सकते हैं। आप अपनी पसंद के सभी फल (एक समय में एक) खा सकते हैं। पपीता महिलाओं के लिए बहुत लाभकारी है, क्योंकि यह पीरियड्स को रेगुलर करने में मदद करता है।
दालचीनी
आप नाश्ते में इसकी चाय बनाकर पी सकते हैं। इसका पाउडर फलों के ऊपर छिड़क कर खा सकते हैं। यह इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाती है और तेजी से वेट लॉस में मदद करती है।
मोरिंगा
यह पीरियड्स, शुगर लेवल को रेगुलेट करने, भरपूर पोषण देने, हार्मोन्स के संतुलन और वजन घटाने में मदद करता है। अपनी रोटी/सूप/करी में मोरिंगा की पत्तियां/पाउडर मिलाएं या इसे रोजाना गर्म पानी के साथ लें।
अलसी के बीज
भोजन के बाद दिन में 2-3 बार 1 चम्मच भुने हुए अलसी के बीज लें या गर्म पानी में 1 चम्मच पिसी हुई अलसी और नींबू निचोड़कर मिलाएं और इसका सेवन करें। स्नैकिंग को रोकने और वजन कम करने में मदद के लिए आप इसे भोजन के बीच पी सकते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
