यूं ही नहीं Orry की दीवानी हैं हसीनाएं, फिटनेस देख आप भी दे बैठेंगी अपना दिल

Orry Fitness Secret: सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी को भला कौन नहीं जानता। ओरी अपने फैशन स्टाइल के अलावा फिटनेस के मामले में भी काफी सजग रहते हैं। रोजाना जिम जाने से लेकर स्ट्रीक्ट डाइट तक, आज हम आपको ओरी की फिटनेस का हर सीक्रेट बताने वाले हैं।

Orry Fitness Secret: ओरी कौन है? यह कोई छोटा सवाल नहीं है और इसे आप हल्के में लेने की कोशिश न करें। मौजूदा समय में यह सोशल मीडिया यूजर्स के लिए सबसे सनसनीखेज सवाल है, जिसका जवाब एक बड़ी पहेली बना हुआ है। नीता अंबानी से लेकर सलमान खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, सुहाना खान और अनन्या पांडे तक हर उम्र के सेलेब्रिटी की बाहों में बाहें डाले नजर आने वाले ओरी को लेकर सोशल मीडिया पर एक अलग ही दीवानगी बनी हुई है। यकीन मानिए इन दिनों ओरी सोशल मीडिया की सबसे बड़ी हस्ती है। छोटे कद का मासूम सा दिखने वाला यह इंसान बॉलीवुड से लेकर आम इंसान तक सभी की जान बना हुआ है। आप इसके हर फोटो में देख सकते हैं कि बॉलीवुड की तमाम हसीनाएं इस पर किस कदर जान छिड़कती हैं।

orry fitness secret

ओरी की फिटनेस और दीवानगी

अगर आप इस बंदे को सिर्फ इसके बॉलीवुड कनेक्शन की वजह से जानते हैं, तो आप इसे कम जानते हैं क्योंकि यह बंदा फिटनेस के मामले में भी कम नहीं है। उनके सोशल हैंडल पर ऐसी कई पिक्स और वीडियो हैं जिनमें फिटनेस के प्रति उसकी दीवानगी साफ देखी जा सकती है।

वैसे तो ओरी को फैशन स्टाइल के मामले में ज्यादा जाना पहचाना जाता है लेकिन वो फिटनेस के मामले में भी किसी से कम नहीं है। उनकी बॉडी किसी एक्टर से कम नहीं है। बेशक उनके सिक्स पैक एब्स नहीं है लेकिन यह भी हकीकत है कि पूरी बॉडी पर कहीं एक्स्ट्रा फैट नहीं है।

End of Feed