सेहत के लिए बड़ा खतरा मोटापा, बढ़ते वजन के साथ तेजी से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का रिस्क, नई स्टडी में हुआ खुलासा

Obesity Increase Risk Of Breast Cancer: नई स्टडी में पता चला है कि मेनोपॉज के बाद महिलाओं में मोटापा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा कई गुना बढ़ा सकता है। खासकर हृदय रोग से पीड़ित महिलाओं में यह रिस्क और भी अधिक होता है। जानें इस रिसर्च के अहम निष्कर्ष और सेहत के लिए जरूरी सावधानियां।

Obesity Increase Risk Of Breast Cancer: अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है तो ये सिर्फ हार्ट या शुगर तक ही सीमित खतरा नहीं है। अब एक नई स्टडी में खुलासा हुआ है कि खासकर मेनोपॉज के बाद महिलाओं में मोटापा ब्रेस्ट कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है। ये रिपोर्ट ‘कैंसर’ नाम के जर्नल में छपी है और इसमें साफ बताया गया है कि जिन महिलाओं का बॉडी मास इंडेक्स (BMI) ज्यादा होता है, उनमें ब्रेस्ट कैंसर की आशंका भी ज्यादा होती है। इतना ही नहीं, अगर किसी महिला को पहले से दिल की बीमारी है और उसका वजन बढ़ा हुआ है, तो रिस्क और भी बढ़ जाता है।

Obesity Increase Risk Of Breast Cancer

Obesity Increase Risk Of Breast Cancer

बढ़ता वजन बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

स्टडी के अनुसार, मेनोपॉज के बाद महिलाओं में अगर वजन ज़्यादा है, तो ब्रेस्ट कैंसर का खतरा पहले से कहीं ज्यादा हो सकता है। रिसर्च में पाया गया कि अधिक BMI वाली महिलाओं में कैंसर के केस ज़्यादा सामने आए। यानी अगर आप मेनोपॉज के बाद हैं और वजन कंट्रोल में नहीं है, तो सतर्क रहना जरूरी है।

End of Feed