10 हजार नहीं बल्कि रोज इतने कदम चलना रहेगा फायदेमंद, कैंसर-डिप्रेशन का खतरा भी होगा कम: लैंसेट रिपोर्ट

अगर अच्छी सेहत के लिए आप वॉक करते हैं तो ये सवाल भी जरूर आता होगा कि कितने कदम चलना फायदेमंद रहेगा। द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल की एक रिपोर्ट में बताया है कि 10 हजार नहीं बल्कि रोजाना कितने कदम चलने से आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी।

नई दिल्ली: द लैंसेट पब्लिक हेल्थ जर्नल में प्रकाशित एक नए अध्ययन के अनुसार, रोजाना 7000 कदम चलने से कैंसर, डायबिटीज, डिप्रेशन, डिमेंशिया जैसे गंभीर स्वास्थ्य खतरों को कम किया जा सकता है। अध्ययन में 57 शोधों का विश्लेषण किया गया जिसमें 1,60,000 से अधिक वयस्कों के डेटा शामिल थे।

walking steps

रोज कितने कदम चलना रहेगा फायदेमंद (Pic: iStock)

अध्ययन में पाया गया कि रोज 7000 कदम चलने से हृदय रोग का खतरा 25 प्रतिशत, कैंसर 6 प्रतिशत, टाइप 2 डायबिटीज 14 प्रतिशत, डिमेंशिया 38 प्रतिशत, डिप्रेशन 22 प्रतिशत और गिरने की घटनाएं 28 प्रतिशत तक कम हो सकती हैं। साथ ही मृत्यु का जोखिम करीब 50 प्रतिशत तक घट सकता है।

End of Feed