कोविड-19 टीकों से गंभीर बीमारियों का खतरा नहीं, रिसर्च में सामने आई बात

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 10, 2023, 06:44 PM IST

Covid-19 Vaccine: ‘डीप वेन थ्रॉम्बोसिस’ एक ऐसी स्थिति है जिसमें शरीर में कहीं किसी एक नस के भीतर रक्त का थक्का बन जाता है। ‘जर्नल वैक्सीन्स’ में प्रकाशित अध्ययन में जनवरी 2021 से जुलाई 2022 तक 18 महीनों के लिए इटली के पेस्कारा प्रांत की पूरी आबादी की निगरानी की गई।

Covid-19 Vaccine: कोविड-19 टीकों से लोगों में गंभीर बीमारियों का कोई खतरा नहीं पाया गया है। एक अध्ययन में ये जानकारी सामने आई है। अध्ययन के अनुसार कोविड-19 टीकों से दिल का दौरा पड़ने, स्ट्रोक, मायोकार्डिटिस (दिल की मांसपेशियों में सूजन की समस्या), पेरिकार्डिटिस और डीप वेन थ्रॉम्बोसिस जैसी बीमारियों का खतरा नहीं बढ़ा है।

covid 19 vaccine

Covid-19 Vaccine

‘पेरिकार्डिटिस’ पेरिकार्डियम में होने वाली सूजन है। हमारे हृदय के बाहरी भाग में दो परतों वाली एक द्रव से भरी थैली स्थित होती है,जिसे पेरिकार्डियम कहते हैं। इसका मुख्य कार्य हमारे हृदय को आराम देना, संक्रमण से दूर रखना होता है। यदि इन परतों में सूजन होती है, तो इसके परिणामस्वरूप सीने में दर्द हो सकता है।

End of Feed