केरल में एक बार फिर बढ़ रहा निपाह वायरस का खतरा, जानें कैसे दिख रहे लक्षण और बचाव के उपाय

केरल से लगातार अलग-अलग वायरस से संक्रमण के मामले सामने आते रहते हैं। वहीं हाल ही में केरल से एक बार फिर निपाह वायरस का खतरा सामने आया है। जिसके चलते 400 से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है। आइए जानते हैं निपाह वायरस के लक्षण और बचाव के उपाय...

देश में आने वाली महामारियों का सेंटर पॉइंट केरल बनता रहा है। जिसके अलग-अलग कारण हो सकते हैं। लेकिन केरल में एक बार फिर निपाह वायरस का खतरा काफी बढ़ता जा रहा है। ये एक खतरनाक वायरस है जो न सिर्फ तेजी से फैलता है, बल्कि जानलेवा भी साबित होता है। केरल के मलप्पुरम, पलक्कड़ और कोझिकोड जिलों में निपाह वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केरल में लगभग 425 से ज्यादा लोगों को निगरानी में रखा गया है। इस खतरनाक वायरस की गंभीरता को देखते हुए हम आपको बताएंगे इस वायरस से संक्रमण के लक्षण और बचाव के उपाय...

nipah virus in Kerala (फोटो - Canva)

क्या है निपाह वायरस?

निपाह एक जूनोटिक (जानवरों से इंसान में फैलने वाला) वायरस है। जिसके फैलने का मुख्य कारण चमगादड़ साबित होते हैं। ये वायरस चमगादड़ों से इंसानों में फैलता है। जिसके संक्रमण के बाद इंसानों में सांस लेने में दिक्कत, तेज बुखार और दिमागी सूजन जैसी गंभीर समस्याएं देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और बचाव के टिप्स...

End of Feed