Night Shift करने के रिस्क क्या हैं, लोगों में क्यों बढ़ रही हैं हार्मोनल और कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी दिक्कतें

Night Shift Health Risks In Hindi: नाइट शिफ्ट में जॉब करने वालों में कई गंभीर बीमारियों का रिस्क देखा गया है। एक नई स्टडी में पाया गया है कि इससे बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है।

Night Shift Health Risks In Hindi: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में नाइट शिफ्ट कई लोगों की मजबूरी बन गई है। आईटी, हेल्थकेयर या कॉल सेंटर - हर जगह रात में काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। लेकिन धीरे-धीरे यह आदत सेहत पर भारी पड़ने लगती है। हाल ही में पब्लिश एक स्टडी में साफ बताया गया है कि नाइट शिफ्ट करने से डायबिटीज, हार्मोनल गड़बड़ी, खराब कोलेस्ट्रॉल और विटामिन D की कमी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं। शुरुआत में ये बदलाव छोटे लगते हैं, लेकिन वक्त के साथ ये शरीर के अंदर बड़ी दिक्कतों का रूप ले सकते हैं।

Night Shift Health Risks

नाइट शिफ्ट वाली जॉब क्यों बन रही सेहत के लिए बड़ा खतरा

कौन सी स्टडी में हुआ खुलासा - Night Shift Risks

यह स्टडी हैदराबाद के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) के डॉक्टरों द्वारा की गई है और इसे इंडियन जर्नल ऑफ एंडोक्रिनोलॉजी एंड मेटाबॉलिज्म में प्रकाशित किया गया है। इस रिसर्च में नाइट शिफ्ट और डे शिफ्ट करने वाले लोगों की तुलना की गई, जिसमें पाया गया कि नाइट शिफ्ट करने वालों में इंसुलिन रेजिस्टेंस, हार्मोनल बदलाव और खराब कोलेस्ट्रॉल ज्यादा देखा गया।

End of Feed