लाइफस्टाइल

Weight Loss: डाइटिंग लगती है मुश्किल, जिम जाने का नहीं है टाइम - फिर कैसे घटाएं वजन, डायटीशियन ने बताया रामबाण तरीका

No Dieting-Gym Weight Loss Tips: अगर आपको डाइटिंग करना मुश्किल लगता है और जिम जाने का समय नहीं मिलता, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। डायटीशियन की बताई ये 3 ट्रिक आपके काम आएंगी।

Image

बिना जिम-डाइटिंग अब ऐसे घटाएं 5 किलो वजन

No Dieting-Gym Weight Loss Tips: सच कहें तो आजकल हर कोई फिट दिखना चाहता है, लेकिन जब बात आती है डाइटिंग या जिम जाने की, तो ज्यादातर लोग यहीं हार मान लेते हैं। कभी टाइम नहीं मिलता, तो कभी मन नहीं करता। ऐसे में वजन बढ़ता जाता है और हम सोचते रहते हैं कि आखिर आसान तरीका क्या है? हेल्थ इन्फ्लूएंसर, फूड एंड डाइट एक्सपर्ट और क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. शिखा सिंह के मुताबिक, वेट लॉस के लिए हमेशा सख्त डाइट या घंटों की एक्सरसाइज जरूरी नहीं होती। अगर आप अपनी रोज की आदतों में थोड़े स्मार्ट बदलाव कर लें, तो बिना ज्यादा मेहनत के भी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। उन्होंने तीन ऐसे सिंपल टिप्स बताए हैं, जिन्हें सिर्फ एक महीने तक अपनाने से आप 2-5 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।

खाने के साथ सलाद जोड़ें

डॉ. शिखा सिंह कहती हैं कि हर बार खाना खाते वक्त अपनी प्लेट में अच्छी-खासी मात्रा में सलाद जरूर रखें। सलाद में फाइबर ज्यादा होता है, जो पेट को देर तक भरा रखता है। इसका फायदा ये होता है कि आपको बार-बार भूख नहीं लगती और आप ज्यादा खाने से बच जाते हैं। धीरे-धीरे ये आदत आपके कैलोरी इनटेक को कम कर देती है, बिना आपको महसूस कराए।

प्रोटीन से दोस्ती करें

अगर आप बार-बार कुछ खाने का मन करते हैं या मीठा छोड़ नहीं पाते, तो इसका एक बड़ा कारण है डाइट में प्रोटीन की कमी। डॉ. शिखा सिंह के अनुसार, हर मील में 30-50 ग्राम प्रोटीन जरूर होना चाहिए। वेज लोग पनीर, सोया या टोफू ले सकते हैं, जबकि नॉन-वेज में अंडा, चिकन या फिश अच्छे ऑप्शन हैं। प्रोटीन न सिर्फ पेट को भरा रखता है, बल्कि अनहेल्दी स्नैकिंग से भी बचाता है।

पानी है असली गेम चेंजर

हम अक्सर पानी पीने को सीरियसली नहीं लेते, लेकिन यही छोटी सी आदत वजन घटाने में बड़ा रोल निभाती है। डॉ. शिखा सिंह बताती हैं कि दिनभर में 3 से 3.5 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। इससे बॉडी का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। अगर आपको पानी पीना याद नहीं रहता, तो मोबाइल में रिमाइंडर लगाना भी अच्छा आइडिया है।

छोटे बदलाव, बड़ा असर

इस पूरे तरीके की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको कुछ छोड़ना नहीं है, बस थोड़ा सा जोड़ना है। न स्ट्रिक्ट डाइट, न भारी एक्सरसाइज - बस सलाद, प्रोटीन और पानी। ये छोटे-छोटे बदलाव धीरे-धीरे आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा बन जाते हैं और वजन अपने आप कम होने लगता है।

1 महीने में दिखेगा फर्क

डॉ. शिखा सिंह का कहना है कि अगर आप इन तीन आदतों को एक महीने तक ईमानदारी से फॉलो करते हैं, तो आपको फर्क साफ नजर आएगा। बिना खुद को ज्यादा परेशान किए भी आप फिट और हल्का महसूस करेंगे। असल में, वजन घटाना मुश्किल नहीं है - बस सही आदतों की शुरुआत करनी होती है।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article