लाइफस्टाइल

Gulab Benefits: सेहत के लिए गुलाब क्यों है खास, आयुर्वेद का अनमोल तोहफा Rose, जो रखे आपको फिट और फ्रेश

Gulab Benefits In Hindi: क्या आप जानते हैं खुश्बूदार और खूबसूरत गुलाब सिर्फ खूबसूरती ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आयुर्वेद में इसके गजब फायदे बताए गए हैं। यहां एक्सपर्ट से जानिए सारे फायदे..

Image

सेहत के लिए क्यों है गुलाब अमृत के समान

Gulab Benefits In Hindi: हम में से ज्यादातर लोग गुलाब को सिर्फ एक खूबसूरत फूल मानते हैं, लेकिन असल में यह सेहत के लिए भी काफी काम का है। आयुर्वेद में गुलाब को शरीर को ठंडक देने और मन को शांत रखने वाली औषधि माना गया है। आयुर्वेदिक डॉक्टर चैतली राठौर के अनुसार देसी गुलाब से बना गुलकंद कई छोटी-बड़ी हेल्थ समस्याओं में मदद कर सकता है। आज की तेज रफ्तार जिंदगी में जहां थकान, स्ट्रेस और हार्मोनल इश्यू आम हो गए हैं, वहां गुलाब एक नेचुरल और आसान उपाय बन सकता है। खास बात ये है कि यह शरीर के साथ-साथ दिमाग को भी सुकून देता है।

गुलाब के फायदे- Gulab Ke Fayde

शरीर को ठंडक और नसों को आराम देता है

गुलकंद को आयुर्वेद में कूलिंग टॉनिक माना जाता है। यह शरीर की अंदरूनी गर्मी को कम करता है और नसों को शांत रखने में मदद करता है। इससे नर्वस सिस्टम को भी सपोर्ट मिलता है और लिवर की हेल्थ बेहतर रहती है। अगर सुबह नहाने के बाद गुलाब जल का इस्तेमाल करें, तो दिनभर फ्रेशनेस बनी रहती है और मूड भी अच्छा रहता है।

महिलाओं के लिए खास फायदेमंद

डॉ. चैताली राठौर बताती हैं कि गुलकंद महिलाओं की कई समस्याओं में मददगार हो सकता है। खासकर ज्यादा ब्लीडिंग, व्हाइट डिस्चार्ज और हार्मोनल असंतुलन जैसी दिक्कतों में यह राहत देता है। यह शरीर की गर्मी को कंट्रोल करता है, जिससे ये समस्याएं धीरे-धीरे कम हो सकती हैं। रोजाना गुलकंद में थोड़ा इलायची पाउडर मिलाकर लेना फायदेमंद माना जाता है।

थकान और कमजोरी में तुरंत राहत

अगर आप जल्दी थक जाते हैं या हमेशा सुस्ती महसूस करते हैं, तो गुलकंद आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह शरीर को नेचुरल तरीके से एनर्जी देता है और कमजोरी को दूर करने में मदद करता है। एक चम्मच गुलकंद को दूध के साथ लेने से दिनभर एक्टिव महसूस हो सकता है।

पुरुषों की सेहत और ताकत के लिए उपयोगी

गुलकंद को आयुर्वेद में शक्ति बढ़ाने वाला भी माना गया है। यह स्पर्म की क्वालिटी और मात्रा सुधारने में मदद कर सकता है। डॉ. राठौर के मुताबिक अगर रात में दूध के साथ गुलकंद और थोड़ा केसर लिया जाए, तो यह पुरुषों की फर्टिलिटी के लिए फायदेमंद हो सकता है।

मन को शांत और स्ट्रेस को कम करता है

गुलाब की खुशबू और इसके गुण मानसिक शांति देने के लिए जाने जाते हैं। यह तनाव को कम करने और मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है। यही वजह है कि गुलाब को सिर्फ शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक हीलिंग के लिए भी अच्छा माना जाता है।

देसी गुलाब क्यों है बेहतर विकल्प

आजकल मार्केट में कई आर्टिफिशियल कूलिंग प्रोडक्ट्स मिलते हैं, लेकिन आयुर्वेद देसी गुलाब को ज्यादा सुरक्षित और असरदार मानता है। इसलिए कोशिश करें कि नेचुरल गुलकंद और गुलाब से बने प्रोडक्ट्स ही इस्तेमाल करें, ताकि शरीर को सही और पूरा फायदा मिल सके।

गुलाब सच में एक ऐसा नेचुरल उपाय है, जो आपको अंदर से ठंडा, शांत और एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप इसे अपनी डेली लाइफ में शामिल करते हैं, तो छोटे-छोटे हेल्थ इश्यूज से आसानी से राहत पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article