हेल्थ

Exercise Tips: मॉर्निंग वर्कआउट से पहले खाएं या नहीं? जानिए सही तरीका

Exercise Tips: मॉर्निंग वर्कआउट से पहले कुछ खाकर जाएं या नहीं इस सवाल का जवाब यहां बताया गया है। ध्यान देने वाली बात ये है कि सिर्फ वर्कआउट के दौरान फैट जलना ही काफी नहीं होता है।

Image

मॉर्निंग वर्कआउट के नियम

Exercise Tips: आजकल बहुत लोग वजन कम करने के लिए खाली पेट जिम जाने लगे हैं। उनका मानना होता है कि बिना खाए एक्सरसाइज करने से शरीर ज्यादा फैट जलाता है। लेकिन सच्चाई थोड़ी अलग है। जब आप रात भर कुछ नहीं खाते, तो सुबह आपका शरीर फास्टेड यानी खाली पेट वाली स्थिति में होता है। इस समय शरीर में एनर्जी (ग्लाइकोजन) कम होती है और इंसुलिन भी कम रहता है, जिससे शरीर फैट को एनर्जी के तौर पर इस्तेमाल करने लगता है। लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि सिर्फ वर्कआउट के दौरान फैट जलना ही काफी नहीं है, असली फर्क आपकी पूरी दिन की कैलोरी पर पड़ता है।

मॉर्निंग वर्कआउट के से पहले कुछ ना खाने के फायदे: कुछ लोगों को खाली पेट वर्कआउट करने से हल्का और अच्छा महसूस होता है। सुबह जल्दी जिम जाने वालों के लिए ये आसान होता है। हल्की एक्सरसाइज (जैसे वॉकिंग, साइकिलिंग) आराम से हो जाती है।

नुकसान: अगर आप ज्यादा मेहनत वाला वर्कआउट करते हैं, तो कमजोरी या चक्कर आ सकते हैं। आपकी परफॉर्मेंस कम हो सकती है। शरीर एनर्जी के लिए मसल्स (मांसपेशियों) को तोड़ सकता है, जो अच्छी बात नहीं है।

क्या इससे वजन जल्दी कम होता है?

बहुत लोग सोचते हैं कि खाली पेट जिम करने से वजन जल्दी घटता है, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है। वजन घटाने का असली गेम है। आप दिन भर में कितनी कैलोरी खाते और जलाते हैं। अगर आप बाद में ज्यादा खा लेते हैं, तो सारा फायदा खत्म हो सकता है।

क्या करना चाहिए?

हल्की एक्सरसाइज जैसे- योग, वॉक, स्ट्रेचिंग आप बिना किसी टेंशन के खाली पेट कर सकते हैं। लेकिन अगर आप भारी वर्कआउट जैसे जिम, वेट ट्रेनिंग करते हैं, तो पहले थोड़ा कुछ खा लेना बेहतर होता है। ऐसा करने से आपको जिम में अपनी मेहनत का ज्यादा फायदा मिलेगा। लेकिन, इस बात का भी ध्यान रखें कि एक्सरसाइज से पहले इतना ज्यादा भी ना खा लें कि सुस्ती की वजह से आप पूरा वर्कआउट कंप्लीट ही ना कर सकें।

prabhat sharma
प्रभात शर्मा author

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–... और देखें

End of Article