Viral Fever in Delhi : दिल्ली-एनसीआर में रहस्यमयी बुखार का कहर, जानें क्या हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?

दिल्ली एनसीआर में इन दिनों एक खतरनाक बुखार का कहर देखने को मिल रहा है। आमतौर पर लोग इसे वायरल फीवर समझ रहे हैं, लेकिन ये सामान्य वायरल से कुछ अलग है। आइए जानते हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?

Viral Fever in Delhi NCR: गर्मियों का मौसम तेजी से अपना प्रचंड रूप लेकर आ रहा है। इस बदलते मौसम में बुखार, खांसी जैसी समस्याओं के मामले काफी तेजी से बढ़ जाते हैं। दिल्ली-एनसीआर के इलाके में इन दिनों एक अलग तरह का बुखार फैल रहा है। जिसे डॉक्टर साधारण वायरल फीवर समझ रहे हैं लेकिन ये साधारण वायरल नहीं बुखार का एक रहस्यमयी रूप है। ये बुखार तेजी से ठीक होने का नाम नहीं ले रहा है। साधारण बुखार को ठीक होने में 4-5 दिन का समय लगता है, लेकिन इस वायरल को ठीक होने में 14 से 15 दिन का समय लग रहा है। यदि आपको वायरल फीवर जैसे लक्षण दिखें तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं। आइए जानते हैं इसके लक्षण और कैसे करें बचाव?

viral fever in delhi ncr

वायरल फीवर के लक्षण - Symptoms of Viral Fever in Hindi

तेजी से फैल रहे इस बुखार में आपको कई लक्षण नॉर्मल वायरल से ज्यादा गंभीर दिखाई देते हैं। जिसमें सिर दर्द, जोड़ों में दर्द, कमर में दर्द, थकान और कमजोरी, सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही ये लक्षण 8-10 दिन तक रह सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो ये वायरल फीवर का ही नया रूप है। इसकी गंभीरता इसलिए ज्यादा है क्योंकि इसके लक्षण ज्यादा गंभीर है और ये काफी दिनों तक बना रहता है।

End of Feed