बिना इम्युन सिस्टम को डिस्टर्ब किये खाना कैसे पचा लेता है शरीर, नई रिसर्च में हुए कई खुलासे

यह नई खोज खाने से होने वाली एलर्जी, संवेदनशीलता और सीलिएक रोग जैसी बीमारियों के लिए नए इलाज ढूंढने में मदद कर सकती है। इस प्रणाली के काम करने के तरीके को समझने के बाद वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि जब शरीर गलती से भोजन पर हमला करता है तो क्या गड़बड़ी हो जाती है।

इजरायली वैज्ञानिकों ने कुछ खास इम्यून सेल्स (रोगों से लड़ने वाली कोशिकाएं) का पता लगाया है। ये कोशिकाएं हमें खाना पचाने में मदद करती हैं और शरीर को कोई नुकसान नहीं होने देती। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वाइजमैन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (डब्‍ल्‍यूआईएस) के शोधकर्ताओं की इस खोज से यह समझने में मदद मिलेगी कि हमारा शरीर भोजन को हानिरहित क्यों मानता है और उस पर हमला क्यों नहीं करता। इसे 'ओरल टॉलरेंस' कहते हैं। यह महत्वपूर्ण प्रणाली रोजमर्रा के खाद्य पदार्थों से इंफ्लेमेशन पैदा होने से रोकती है और प्रतिरक्षा प्रणाली को संक्रमण से लड़ने में सहायता करती है।

Man Eating

रोग प्रतिरोधक क्षमता के हमले के बिना भोजन पर कैसे प्रतिक्रिया करता है शरीर, शोध में खुलासा

End of Feed