दिल के मरीजों के लिए खुशखबरी, अब नहीं रहेगा कोलेस्ट्रॉल का डर, बस एक गोली से घटेगा 60% तक गंदा Cholesterol

Cholesterol Control Pills: दिल के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। अब कोलेस्ट्रॉल कम करना पहले से आसान होगा। वैज्ञानिकों ने ऐसी नई गोली बनाई है जो सिर्फ कुछ हफ्तों में ही 60% तक गंदा कोलेस्ट्रॉल घटा सकती है। कार्डियोलॉजिस्ट्स के अनुसार यह दिल के मरीजों के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है।

Cholesterol Control Pills: दिल के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद की किरण जग चुकी है। अब उन्हें बार-बार डॉक्टर के पास जाकर दवाओं और इंजेक्शन पर निर्भर नहीं रहना होगा। हाल ही में वैज्ञानिकों ने ऐसी नई गोली तैयार की है जो गंदा कोलेस्ट्रॉल यानी LDL (Low-Density Lipoprotein) को लगभग 60% तक कम कर सकती है। कार्डियोलॉजिस्ट्स का मानना है कि यह दवा भविष्य में हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों को रोकने में बड़ा रोल निभा सकती है। चलिए जानते हैं इस नई खोज के बारे में विस्तार से।

दिल के मरीजों के लिए खुशखबरी

दिल के मरीजों के लिए खुशखबरी

कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी बढ़ती चिंता

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोग असंतुलित खान-पान और तनाव के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से जूझ रहे हैं। जब शरीर में “गंदा कोलेस्ट्रॉल” यानी LDL बढ़ जाता है, तो यह धमनियों में जमकर ब्लॉकेज बना देता है। यही ब्लॉकेज आगे चलकर हार्ट अटैक या स्ट्रोक का कारण बनता है। मौजूदा समय में लाखों लोग इस बीमारी के इलाज के लिए स्टैटिन्स (Statins) दवाओं का इस्तेमाल करते हैं।

End of Feed