Tips To Lose Weight In Navratri Fast In Hindi: नवरात्रि बस शुरू होने वाले हैं। आपने अक्सर देखा होगा कि बहुत से लोग नवरात्रि का समय वेट लॉस के लिए सबसे अच्छा मानते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ज्यादातर लोगों के लिए इस दौरान व्रत रखना होता है। इस दौरान लोग नैचुरली फास्टिंग करते हैं। ऐसे में बस कुछ जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए काफी तेजी से वजन घटाया जा सकता है। लेकिन बहुत से लोगों के साथ यह भी हम देखते हैं कि वे व्रत के दौरान वजन तो कम कर लेते हैं, लेकिन इसकी वजह से उनके शरीर में काफी कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में वे अक्सर यह सवाल पूछते हैं कि आखिर उनके साथ ऐसा क्यों होता है?
Tips To Lose Weight During Navratri Fast In Hindi
आपको बता दें कि अक्सर लोग वेट लॉस के दौरान कुछ ऐसी गलतियां करते हैं, जिनकी वजह से उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। भले ही फास्टिंग वजन कम करने का एक बेहतरीन तरीका है, लेकिन इस दौरान कुछ जरूरी बातों का बहुत खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपके साथ कुछ ऐसे सरल टिप्स शेयर कर रहे हैं, जिन्हें नवरात्रि व्रत के दौरान अपनाकर आप तेजी से बिना किसी नुकसान के वजन घटा सकते हैं।
नवरात्रि व्रत के दौरान वेट लॉस के लिए फॉलो करें ये सरल टिप्स - Tips To Lose Weight During Navratri Fast In Hindi
खाली पेट न रहें
बहुत से लोगों के साथ हम देखते हैं कि व्रत के दौरान वह पूरी तरह से खाना पीना छोड़ देते हैं। ऐसा करना 1-2 दिन तो सही है, लेकिन ज्यादा समय में इससे शरीर में कमजोरी आ सकती है। ऐसे में आपको कुछ चीजें डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए। आप फल जरूर खाएं।
भरपूर पानी पिएं
खाने के साथ-साथ लोग व्रत के दौरान पानी पीना भी बंद कर देते हैं। इससे उनके शरीर में डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे उन्हें शारीरिक कमजोरी, उल्टी-दस्त और चक्कर आने की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए व्रत के दौरान भी पर्याप्त पानी पीते रहना चाहिए।
फलाहार लें
भले ही आप व्रत के दौरान अनाज का सेवन नहीं कर सकते हैं, लेकिन इस दौरान फलाहार लेने की कोई मनाही नहीं होती है। आप अपने फलाहार में दही, फल, नट्स और ड्राई फ्रूट आदि शामिल कर सकते हैं।
एक्टिव रहें
अगर आप व्रत रख रहे हैं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप लेटे-लेटे भी वजन कम करेंगे। आपको दिनभर की सभी सामान्य एक्टिविटीज भी करनी चाहिए। कोशिश करें कि पैदल चलना और योग जैसे सरल व्यायाम भी जरूर करें।
कम कैलोरी वाली चीजें खाएं
व्रत के दौरान यह सलाह दी जाती है कि कम कैलोरी और पोषण से भरपूर चीजें खानी चाहिए। जिससे आपकी आपको व्रत के दौरान पर्याप्त पोषण मिल सकते और शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी न आए। इस तरह आपका वजन भी कम होता रहता है।
