Foods To Lose Weight During Navratri Fast In Hindi: नवरात्रि व्रत के दौरान बहुत से लोग वजन कम करने की कोशिश करते हैं। लेकिन समस्या यह देखने को मिलती है कि वे वजन कम करने के लिए व्रत के दौरान खाना पीना पूरी तरह बंद कर देते हैं। वह बस या तो फल खाते हैं या फिर सिर्फ पानी पीते हैं। ऐसा करके कई लोग वजन तो कम कर लेते हैं, लेकिन इसके साथ उनके शरीर में काफी कमजोरी भी आ जाती है। वह व्रत के दौरान भी काफी कमजोरी महसूस करते हैं, उन्हें व्रत के दौरान चक्कर आने और कई बार बेहोशी की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, जैसे ही वे नवरात्रि के बाद सामान्य डाइट पर वापस आते हैं, उनका वजन फिर से तेजी से बढ़ना शुरू हो जाता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि आखिर नवरात्रि व्रत के दौरान स्वस्थ तरीके से वजन कैसे कम करें।
Foods To Lose Weight During Navratri Fast In Hindi
आपको बता दें कि व्रत के दौरान वजन घटाने के लिए आपको पूरी तरह से खाली पेट रहने की जरूरत नहीं होती है। बल्कि आपको कम मात्रा में साफ और अच्छा खाने की जरूरत होती है। इस दौरान अन्न से सख्त परहेज करने की सलाह दी जाती है। लेकिन ऐसे कई फूड्स हैं, जिन्हें अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान अगर उन्हें अपनी डाइट में शामिल कर लें, तो इससे आप स्वस्थ रूप से तेजी से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इस लेख में भी हम आपको ऐसी ही एक चमत्कारी चीज बता रहे हैं...
नवरात्रि व्रत में वजन घटाने के लिए स्नैक्स में खाएं ये सफेद चीज - Eat This White Thing For Weight Loss During Navratri Fast In Hindi
अगर आप नवरात्रि व्रत के दौरान वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको बता दें कि ऐसे में आपके लिए मखाने का सेवन बहुत लाभकारी हो सकता है। मखाना प्रोटीन, कैल्शियम फाइबर के साथ-साख कई जरूरी विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होते हैं, जो इसे वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन फूड बनाते हैं। आप अपनी नवरात्रि व्रत के आहार में शामिल करके आसानी से शरीर की चर्बी पिघला सकते हैं।
वजन घटाने के लिए मखाना के फायदे - Makhana Or Fox Nut Benefits For Weight Loss In Hindi
मखाना की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है। जैसी कि हमने ऊपर बताया मखाना प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। जब आप इसका सेवन करते हैं, तो यह व्रत के दौरान आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद करता है। इससे भूख कंट्रोल रहती है और शरीर को भरपूर पोषण भी मिलता है।
यह व्रत के दौरान आपको अधिक कैलोरी के सेवन से रोकता है। यह एक ऐसा स्नैक है जिसे अधिक खाने पर भी बहुत ज्यादा कैलोरी नहीं मिलती है। इसे खाने से व्रत के दौरान शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है। यह मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है और मांसपेशियों को नुकसान से भी बचाता है, ऐसे में यह वेट लॉस के लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।
