What To Eat Navratri For Weight Loss In Hindi: जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और लाख कोशिशों के बाद भी उनकी लटकती तोंद एक इंच भी अंदर नहीं हो रही है तो आपके लिए अब वजन कम करने का सबसे अच्छा समय आ चुका है। नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। इस दौरान ज्यादातर लोग मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए 9 दिन व्रत रखते हैं और उनकी पूजा अर्चना करते हैं। आपको बता दें कि फास्टिंग शरीर की चर्बी को कम करने का सबसे अच्छा तरीका है। इसलिए नवरात्रि का समय वजन कम करने की कोशिश करने वालों के लिए बेस्ट माना जाता है। क्योंकि इस दौरान बहुत ज्यादा मेहनत किए बिना वे अच्छा-खासा वजन कम कर सकते हैं।
What To Eat Navratri For Weight Loss In Hindi
हालांकि, ऐसा नहीं है कि नवरात्रि व्रत के दौरान आपको भूखा-प्यासा रहने की जरूरत है। बस आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। आपको बता दें कि कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें व्रत के दौरान अपनी डाइट में शामिल करके आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं। साथ ही, इन्हें खाने से आपका व्रत भी नहीं टूटेगा और शरीर में भरपूर एनर्जी भी बनी रहेगी। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
नवरात्रि व्रत में वजन घटाने के लिए खाएं ये चीज - Eat This Thing During Navratri Fast To Lose Weight In Hindi
आपको बता दें कि व्रत के दौरान वजन घटाने क ले भूखा रहने की जरूरत नहीं है। बस आपको अन्न खाने से परहेज करने की जरूरत होती है और बहुत ज्यादा भी खाने से मना किया जाता है। लेकिन इस दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त पानी पी सकते हैं और फलाहार भी ले सकते हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि अगर आप अपने फलाहार में मुट्ठीभर सूखे मेवे शामिल करें, तो इससे तेजी से वजन कम करने में बहुत मदद मिलेगी।
काजू, बादाम, किशमिश, अखरोट आदि जैसे सूखे में पोषण से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से व्रत के दौरान रीर को एनर्जी प्रदान करने और लंबे समय तक भूख को कंट्रोल रखने में भी मदद मिलती है। यह शरीर की चर्बी को पिघलाने में भी मदद करते हैं। आप व्रत के दौरान इन्हें अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, इससे तेजी आपका वजन काफी तेजी से कम होगा।
इन चीजों से करें परहेज
अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो व्रत में चाय-कॉफी, तले हुए फूड्, नमकीन चिप्स आदि का सेवन न करें। ये देखने में भले ही कम लगते हैं लेकिन इनमें कैलोरी की मात्रा बहुत होती है। व्रत के दौरान आप भरपूर पानी पी सकते हैं, नारियल पानी और फलाहार ले सकते हैं। लेकिन कुछ भी अधिक मात्रा में खाने या पीने की सलाह नहीं दी जाती है। यह शरीर को डिटॉक्स करने का समय होता है, इस दौरान आपको कम खाकर वजन कम करने की कोशिश करनी चाहिए।
