प्रकृति का अनमोल तोहफा है गोले सा दिखने वाला ये फल, रोज खाने से सेहत को मिलते हैं अनगिनत फायदे

Natural Remedies For Health : प्रकृति में कई तरह की औषधियां मौजूद होती है, जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है। इन्हीं में शामिल एक औषधि नागलिंग है। आकार में गोल ये फल हमारी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से..

Natural Remedies For Health : प्रकृति ने ऐसे कई तोहफे महत्वपूर्ण औषधियों के रूप में दिए हैं, जिसके सेवन से स्वस्थ रहा जा सकता है। ऐसे ही एक तोहफे का नाम नागलिंग है, जिसका फल तोप के गोले सा दिखता है। नागलिंग वृक्ष को आयुर्वेद में किसी वरदान से कम नहीं बताया जाता। वहीं, भारत सरकार का आयुष मंत्रालय नागलिंग को अमृत समान बताते हुए इसके गुणों से अवगत कराता है।

cannonball fruit benefits

cannonball fruit benefits

नागलिंग वृक्ष का वैज्ञानिक नाम कौरौपीटा गुआनेन्सिस है। इसे कैननबॉल ट्री के नाम से भी जाना जाता है। इस वृक्ष की सबसे खास पहचान इसके फूल और फल हैं। फूल इतने अनोखे होते हैं कि लगते हैं मानो किसी सांप ने शिवलिंग पर अपना फण फैला रखा हो। इसी खूबसूरती और आकार के कारण इसे ‘नागलिंग’ नाम से जाना जाता है। वहीं इसके फल बिल्कुल तोप के गोले जैसे गोल और भारी होते हैं। फूलों से तेज सुगंध आती है जो दूर तक फैल जाती है।

End of Feed