Natural Drinks To Detox Liver In Hindi: खराब जीवनशैली और खानपान की आदतें हमारे लिवर स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। लिवर हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। अगर लिवर अपना काम ठीक से नहीं करता है, तो इसकी वजह से शरीर में कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लिवर हमारे शरीर में विभिन्न कार्यों में बहुत अहम भूमिका निभाता है। आमतौर पर लिवर फंक्शन तब प्रभावित होती है, जब हमारे लिवर में बहुत ज्यादा गंदगी जमा हो जाती है। लोग बहुत तला-भुना खाते हैं, साथ ही शराब और स्मोकिंग जैसी आदतें भी उनकी जीवनशैली का एक हिस्सा हैं। ये लिवर को गंभीर रूप से प्रभावित करती हैं। इनकी वजह से फैटी लिवर जैसी गंभीर बीमार भी हो सकती है।
Natural Drinks To Detox Liver In Hindi
आपने अक्सर लोगों को देखा होगा कि ऐसे में वह लिवर की गंदगी को बाहर निकालने के लिए तरह-तरह के उपाय ढूंढने में लगते रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ ऐसे देसी ड्रिंक्स भी हैं, जिनका अगर आप नियमित सेवन करें, तो ये चुटकियों में लिवर की गंदगी को बाहर निकाल फेंकने में आपकी मदद कर सकते हैं। आब सवाल यह उठता है कि आखिर लिवर को डिटॉक्स करने के लिए कौन सी ड्रिंक्स पिएं? इस लेख में हम आपको कुछ देसी ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं।
लिवर की गंदगी साफ करने के लिए पिएं ये डिटॉक्स ड्रिंक - Natural Drinks To Detox Liver In Hindi
मेथी का पानी (Fenugreek Water)
लिवर की सफाई के लिए यह भी एक चमत्कारी ड्रिंक है। यह भी एंटीऑक्सीडेंट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। यह लिवर की सफाई करने के साथ-साथ वजन कंट्रोल करने और डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में भी मदद करती है।
एलोवेरा जूस (Aloe Vera Juice)
आपको बता दें कि एलोवेरा जूस एक बेहतरीन ड्रिंक है, जो शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने में बहुत मदद करती है। यह लिवर की सफाई करने के साथ-साथ सूजन को कम करने में भी मद करती है। इसका सेवन करने से लिवर फंक्शन में सुधार होता है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त रहती है।
आंवला जूस (Amla Juice)
आंवला एक अद्भुत फल है, जिसे आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए एक रामबाण उपाय माना जाता है। इसमें विटामिन सी और शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स को बेअसर करने में मदद करते हैं। यह हानिकारक कणों को नष्ट करके शरीर से बाहर निकालते हैं।
डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
