National Walking Day: चलना या दौड़ना क्या है सेहत के लिए ज्यादा बेहतर? विस्तार से जान लें सेहत से जुड़ी ये जरूरी बात

National Walking Day 2025: चलना या दौड़ना हमारी सेहत के लिए दोनों ही फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों (चलना या दौड़ना) में ज्यादा बेहतर क्या होता है। नेशनल वॉकिंग डे (National Walking Day 2025) के मौके पर हम आपको विस्तार से इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि चलने या दौड़ने में क्या आपकी सेहत के लिए ज्यादा बेहतर है?

National Walking Day 2025 : रोजाना एक्सरसाइज हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होती है, ये आपने अक्सर लोगों को कहते हुए सुना होगा। रोजाना 30 मिनट की एक्सरसाइज करने से आपको वजन कम करने से लेकर बेहतर हार्ट हेल्थ तक कई तरह के फायदे मिलते हैं। एक्सरसाइज की बात आती है तो आपको चलना या दौड़ने की बात जरूर कही जाती है। ऐसे में आपको जान लेना चाहिए कि चलना या फिर दौड़ना सेहत के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद होता है। नेशनल वॉकिंग डे (2 अप्रैल) के मौके पर हम आपको विस्तार से इसके बारे में बताने जा रहे हैं कि चलना या दौड़ना आपकी सेहत के लिए क्या है बेहतर?

walking or running which is better

चलना या दौड़ना क्या है ज्यादा फायदेमंद? - What is more beneficial walking or running?

चलना एक प्रभावी व्यायाम है, जो आपकी हार्ट हेल्थ से लेकर ओवरऑल हेल्थ तक में फायदेमंद होता है। वहीं दौड़ना आपकी कैलोरी बर्निंग के लिए काफी कारगर अभ्यास है। यदि आप साधारण रूप से खुद फिट करना चाहते हैं, तो आपको चलना चाहिए। वहीं यदि आप तेजी से वजन कम करना और स्टेमिना को बूस्ट करना चाहते हैं, तो आपको दौड़ लगानी चाहिए।

End of Feed