सरसों VS मूंगफली का तेल, वजन-दिल और पाचन के लिए कौन सा तेल सही, जानें दोनों में क्या है फर्क

Mungfali Oil Vs Sarso Oil Which Is Healthier In Hindi: रसोई में इस्तेमाल होने वाला तेल सेहत पर सीधा असर डालता है। सरसों और मूंगफली का तेल, दोनों ही भारतीय किचन में आम हैं, लेकिन वजन कंट्रोल, दिल की सेहत और पाचन के लिहाज से कौन सा बेहतर है? आज के लेख में समझिए सरसों और मूंगफली तेल का फर्क, उनके फायदे और किन लोगों के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है।

Mungfali Oil Vs Sarso Oil Which Is Healthier In Hindi: हम रोज जो खाना खाते हैं, उसकी सेहत सिर्फ सब्जी या दाल पर नहीं, बल्कि उस तेल पर भी निर्भर करती है जिसमें खाना पकता है। कई घरों में सालों से सरसों का तेल चलता आ रहा है, तो कहीं मूंगफली का तेल ज्यादा पसंद किया जाता है। लेकिन जब बात वजन घटाने, दिल को स्वस्थ रखने और पाचन सुधारने की आती है, तो सवाल उठता है - इन दोनों में से कौन सा तेल ज्यादा फायदेमंद है, चलिए इसे आसान भाषा में समझते हैं।

सरसों और मूंगफली के तेल में कौन है बेस्ट

सरसों और मूंगफली के तेल में कौन है बेस्ट

सरसों का तेल

सरसों का तेल उत्तर भारत की रसोई की जान माना जाता है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसैचुरेटेड फैट दिल की सेहत के लिए अच्छे माने जाते हैं। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी होता है, जो कोलेस्ट्रॉल बैलेंस रखने में मदद करता है। हल्की तीखी खुशबू पाचन रसों को एक्टिव करती है, जिससे खाना जल्दी पचता है। यही वजह है कि भारी खाने के बाद भी पेट ज्यादा बोझिल महसूस नहीं होता।

End of Feed