Mother's Day 2024: मां का हर व्यक्ति के जीवन में एक खास स्थान होता है। मां के समर्पण और बलिदान को सम्मान देने के लिए हर साल मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस साल मदर्स डे (Mother's Day) 12 मई को मनाया जाएगा। मदर्स डे (Mother's Day 2024) के मौके पर लोग तमाम मुद्दों पर बात करते हैं, लेकिन कोई भी महिलाओं की सेहत पर बात नहीं करता। इस दिन हमें महिलाओं की सेहत पर भी बात करने की जरूरत है। मांएं अपने परिवार का ख्याल रखने के लिए खुद को भूल जाती हैं। ऐसे में ये हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनकी सेहत का खास ध्यान रखें। कुछ हेल्थ केयर टिप्स फॉलो कर हम अपनी मांओं को स्वस्थ रख सकते हैं। क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। हड्डियां कमजोर होने लगती हैं और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपनी मांओं को 60 की उम्र के बाद भी सेहतमंद रख सकते हैं।
60 की उम्र के बाद ऐसे रखें मां का ख्याल
एक्सरसाइज है जरूरी
बढ़ती उम्र के साथ वर्कआउट करना बेहद जरूरी होता है। इसलिए मांओं को खुद को हमेशा एक्टिव रखने की जरूरत है। इसके लिए हल्की-फुल्की एक्सरसाइज को डेली रूटीन में जरूर शामिल करना चाहिए।
मेंटल हेल्थ का रखें ख्याल
जैसे जैसे उम्र बढ़ती है वैसे वैसे मेंटल हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ता है। ऐसे में मेंटल हेल्थ का बेहद खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मांएं जल्दी अपने दिल की बात किसी से नहीं कहती हैं। ऐसे में उन्हें वक्त जरूर दें और उनके दिल की बातें सुनें।
सही डाइट का रखें ख्याल
फिट और हेल्दी रखने में डाइट काफी महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में हमेशा मांओं को हेल्दी डाइट देने की कोशिश करें। उनकी डाइट में हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन्स और अन्य जरूरी न्यूट्रिशन्स को शामिल करें।
नींद
सेहतमंद रहने के लिए नींद का पूरा होना बेहद जरूरी है। ऐसे में कोशिश करें कि आपकी मां कम से कम 8 घंटे की नींद लें। 60 की उम्र के बाद मांओं को ज्यादा से ज्यादा से आराम दें।
