आयुर्वेद में इन हरी पत्तियों को माना जाता है सेहत के लिए अमृत, खोखली हड्डियों में फूंक देगी कैल्शियम, खाते ही शरीर बनेगा फौलाद

Moringa Health Benefits In Hindi: अगर आप गंभीर बीमारियों से बचना और हमेशा हेल्दी रहना चाहते हैं, तो इन हरी पत्तियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। आयुर्वेद में इन्हें सेहत के लिए वरदान माना जाता है। इनका सेवन करने से शरीर को मजबूत बनाने में मदद मिलती है।

Moringa Health Benefits In Hindi: आयुर्वेद में मोरिंगा के पौधे को एक चमत्कारी औषधि माना जाता है। इस पत्तियों से लेकर तने और फली तक, सभी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। मोरिंगा का उपयोग आयुर्वेद में सदियों से किया जाता रहा है। यह पोषण का पावर हाउस है। इसमें विटामिन ए, बी, सी, फोलेट, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक आदि जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर को भरपूर पोषण मिलता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि आयुर्वेद की मानें तो मोरिंगा या सहजन का पौधा 300 बीमारियों को ठीक कर सकता है। इसलिए लोग इसे 'चमत्कारी पेड़' कहते हैं।

Moringa Health Benefits In Hindi

Moringa Health Benefits In Hindi

बालों का झड़ना, मुंहासे, एनीमिया, पोषण की कमी, कमजोर इम्यूनिटी, गठिया, खांसी, अस्थमा आदि जैसे समस्याओं के उपचार से लेकर इनसे बचाव में मोरिंगा बहुत कारगर है। हेल्थ इन्फ्लूएंसर और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर दीक्षा भावसार ने सोशल मीडिया पर मोरिंगा के चमत्कारी फायदे और इसे डाइट में शामिल करने का आसान तरीका बताया है। इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...

End of Feed